Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: देश के तीन अहम राज्यों—केरल, असम और पुडुचेरी—में गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. कुल 296 सीटों पर हो रहे इस चुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा है. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
सीएम हिमंता ने मतदान किया
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने वोट डाला. असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उन्होंने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 15 नंबर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
#WATCH कामरूप (असम): असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 नंबर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/ozPL1eIQGr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
सुबह 9 बजे तक कैसा रहा मतदान
मतदान के शुरुआती रुझानों में लोगों की सक्रिय भागीदारी दिखी है. सुबह 9 बजे तक असम में 17.87 प्रतिशत, केरल में 16.23 प्रतिशत और पुडुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वोटिंग प्रतिशत में और तेजी आएगी.
State Assembly Elections | Approximate voter turnout as of 9 am –
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Assam – 17.87%
Keralam – 16.23%
Puducherry – 17.41% pic.twitter.com/mvBsuPLbbS
केरल में नेताओं ने किया मतदान
केरल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पथानामथिट्टा में मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की बात कही.
#WATCH | Keralam Governor Rajendra Vishwanath Arlekar says, “…I am very happy that I have voted and I request all the people in the state to come out in large numbers and do your sacred duty. Democracy is very deep-rooted not only in our soil but also in our hearts. Let us… https://t.co/RnjOSVfMyT pic.twitter.com/TxIsYoE44G
— ANI (@ANI) April 9, 2026
असम में 722 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
असम की सभी 126 सीटों पर मतदान जारी है, जहां कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्य में करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. 31 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और राज्य के भविष्य को मजबूत बनाएं.
केरल में व्यापक चुनावी तैयारी
केरल की 140 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. लगभग 2.71 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं. राज्यभर में 30 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1.46 लाख से अधिक चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी मौजूदगी है.
Voting for State Assembly Elections in Assam, Keralam and Puducherry begins. Today’s polling covers all 126 seats in Assam, all 140 in Keralam and all 30 in Puducherry.
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Counting of votes to take place on May 4. pic.twitter.com/oaDIldiD2b
पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह
पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. छोटे राज्य के बावजूद यहां मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है और शुरुआती घंटों में मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा है.
#WATCH पथानामथिट्टा, केरलम: राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डालने के लिए पथानामथिट्टा के अनाप्पारा सरकारी स्कूल पहुंचीं। pic.twitter.com/zdGwNTYPpR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. उन्होंने युवाओं और महिलाओं से खास तौर पर आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया.
शाम 5 बजे तक मतदान, 4 मई को नतीजे
तीनों राज्यों में मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी और यह साफ हो जाएगा कि किन दलों को जनता का समर्थन मिला है.
इसे भी पढ़ें-एग्जिट पोल पर बड़ी पाबंदी, 29 अप्रैल तक पूरी तरह बैन; नियम तोड़ा तो सीधा एक्शन

