वायरल वीडियो

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, काबुल में 8 लोगों की मौत, पाकिस्तान और उत्तर भारत तक महसूस हुई कंपन

Earthquake: अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके पाकिस्तान और उत्तर भारत तक महसूस किए गए. इस्लामाबाद, पेशावर, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई इलाकों में धरती कांपी. जिससे काबुल में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है.

Earthquake: भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था. इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, स्वात और शांगला के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

हिंदूकुश पर्वतमाला में था भूकंप का केंद्र

‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व हिंदूकुश पर्वतमाला में था.

पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता दर्ज

पाकिस्तान के अधिकारियों ने भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है. अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

एक अन्य रिपोर्ट में 5.9 तीव्रता और 150 किलोमीटर गहराई

एक अन्य जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 थी. बताया गया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.398 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसके साथ ही भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर बताई गई.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप से हड़कंप, दहशत में आए लोग

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
18 %
5.1kmh
20 %
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here