🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में बदला मौसम

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. पटना में देर रात तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. पटना में देर रात तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. शनिवार देर रात राजधानी पटना में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई. रातभर चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

रविवार सुबह पश्चिम चंपारण के बगहा में भी झमाझम बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 19 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 48 घंटे तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा. इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में बदला मौसम Bihar Rain Alert 13
पटना सहित 24 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिजली गिरने का भी खतरा

बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है. तेज हवा के दौरान कमजोर पेड़ों और बड़े होर्डिंग्स से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

एक सप्ताह तक राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद भी अगले सात दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

इन जिलों में बरतनी होगी अतिरिक्त सावधानी

गया, नवादा, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, रोहतास और औरंगाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

अब तक 55 प्रतिशत कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई तक बिहार में 206.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक 371.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. यानी अब तक राज्य में लगभग 55 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. हालांकि अगले दो दिनों में अच्छी बारिश से इस कमी के कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है.

पटना में चार दिन तक रहेगा ऐसा मौसम

राजधानी पटना में अगले चार दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के बावजूद उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं है.

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेती और सिंचाई से जुड़े कार्य करें. जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहां खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें. साथ ही खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें