विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Monsoon Arrives in Bihar: बिहार में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और कई जिलों में इसका असर भी दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 14 से 15 जून तक पूरे राज्य में मॉनसून के फैलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Monsoon Arrives in Bihar: बिहार में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है. बुधवार देर रात किशनगंज और अररिया की ओर से राज्य में प्रवेश करने के बाद इसका प्रभाव तेजी से उत्तर-पूर्वी जिलों तक फैल गया. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक मानसून सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा समेत कई जिलों तक पहुंच चुका है. अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए 14 से 15 जून के बीच पूरे बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है.

अगले कुछ दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी पटना समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है. इसके प्रभाव से इन क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है. हालांकि शनिवार के बाद दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने के संकेत मिले हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कई जिलों में तापमान में आई गिरावट

गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई. पटना में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. भागलपुर में 29.5, सबौर में 29.6, पूर्णिया में 29.4, दरभंगा में 28.6 और मुजफ्फरपुर में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. दूसरी ओर छपरा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाल्मीकिनगर में 32.2, गया में 34, शेखपुरा में 34.6, औरंगाबाद में 33.5, भभुआ में 36, अरवल में 30, मुंगेर और जहानाबाद में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

यूपी से आए सिस्टम का दिखा असर

मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार सुबह पटना समेत कई जिलों में चली तेज आंधी का सीधा संबंध मानसून से नहीं था. विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रास्ते विकसित हुए कम दबाव के क्षेत्र का असर बिहार तक पहुंचा, जिसके कारण तेज हवाएं चलीं. इस सिस्टम का प्रभाव दक्षिण बिहार में एक-दो दिन और उत्तर बिहार में लगभग चार दिनों तक बने रहने की संभावना है.

तैयबपुर में सबसे ज्यादा बरसे बादल

गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार किशनगंज के तैयबपुर में सबसे अधिक 148 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा सरायगंज भपटियाही में 106 मिमी, बलतारा में 70.4 मिमी, हसनपुर में 67.6 मिमी, आंदर में 67.4 मिमी, किशनपुर में 65.4 मिमी, ठाकुरगंज में 62.8 मिमी और लौकही में 61.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

इसके साथ ही त्रिवेणी-वाल्मीकिनगर में 58 मिमी, सीवान सदर में 57.4 मिमी, दरौली में 57.2 मिमी, रघुनाथपुर में 56.2 मिमी, नौतन में 55.8 मिमी, हुसैनगंज में 52.2 मिमी, पोठिया में 48.6 मिमी और जीरादेई में 47.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

15 जून तक पूरे बिहार में फैल सकता है मॉनसून

मौसम सेवा केंद्र पटना के निदेशक सीएन प्रभु ने बताया कि बुधवार को अररिया क्षेत्र से मॉनसून का बिहार में प्रवेश हुआ. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां मानसून की आगे बढ़ने की प्रक्रिया के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. इसी वजह से 14 से 15 जून तक पूरे बिहार में मानसून का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
51%
5.7m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
41 °
शनि
42 °
रवि
42 °
सोम
43 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें