विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर विजय कुमार चौधरी और बीजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली.

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज हो गया है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की बागडोर संभाल ली है. पटना स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इसी समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता बीजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शपथ से पहले मंदिर में किया दर्शन

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. वहां उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद लिया. सुबह से ही उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में रखा गया.

एनडीए नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

लोक भवन में बने विशेष जर्मन हैंगर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. इस दौरान नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, नितिन नवीन और चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. समारोह को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नीतीश कुमार से सीखी राजनीति

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वे करीब तीन दशक से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए शासन चलाने का अनुभव हासिल किया है और आगे उसी अनुभव को काम में लाया जाएगा.

बीजेंद्र यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव

उपमुख्यमंत्री बने बीजेंद्र प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा है. वे सुपौल सीट से लगातार नौ बार विधायक चुने जा चुके हैं. छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और जेपी आंदोलन के दौरान भी उनका योगदान रहा. 1990 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता था.

विजय चौधरी को फिर बड़ी जिम्मेदारी

जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. उन्हें नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिना जाता है. वे पहले विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब नई सरकार में उन्हें अहम भूमिका दी गई है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में पहली बार BJP की कमान; राजनीति में बड़े बदलाव की आहट

इसे भी पढ़ें-लालू से जुड़ी राजनीति छोड़कर कैसे बने मोदी-शाह के मजबूत सहारे? पढ़िए नये सम्राट की कहानी

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का किया दावा

इसे भी पढ़ें-अच्छा चलता हूं…भावुक दिखे नीतीश कुमार, बोले- जितना कर सका किया, आगे भी दूंगा सहयोग

इसे भी पढ़ें-बिहार में सीएम चेहरे पर सस्पेंस खत्म होने की ओर, 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
42.7 ° C
42.7 °
42.7 °
14%
5.3m/s
21%
रवि
41 °
सोम
45 °
मंगल
45 °
बुध
45 °
गुरु
44 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें