विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति में नये चेहरों की एंट्री, कई दिग्गज पीछे छूटे

Bhagalpur News : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में नये और पुराने चेहरों का मिश्रित परिणाम सामने आया. चार पार्षद पहली बार समिति में पहुंचे, जबकि तीन पुराने सदस्य दोबारा निर्वाचित हुए. मतदान के दौरान एक पार्षद के सात वोट अमान्य होने की घटना भी चर्चा में रही.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को हुए चुनाव में कई नये चेहरों ने जगह बनायी, जबकि कुछ पुराने सदस्य दोबारा जीत दर्ज कर अपनी सक्रियता साबित करने में सफल रहे. सात सदस्यीय इस समिति के लिए कराये गये चुनाव में चार पार्षद पहली बार समिति तक पहुंचे. वहीं तीन पूर्व सदस्य दोबारा निर्वाचित होकर अपनी पकड़ कायम रखने में सफल रहे. नगर निगम में इस समिति को सबसे प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि विकास योजनाओं, वित्तीय मामलों और प्रशासनिक फैसलों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

सुबह से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया

समीक्षा भवन में सुबह से ही चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज रहीं. सात सीटों के लिए कुल 21 पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसके बाद मतदान कराया गया. मतदान के दौरान पार्षदों ने सात अलग-अलग मतपेटियों में अपने मत डाले. करीब चार घंटे तक चली प्रक्रिया में कुल 49 पार्षदों ने मतदान किया. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणाम घोषित कर दिये गये.

इन पार्षदों ने दर्ज की जीत

चुनाव परिणाम में वार्ड-19 की डॉ. प्रीती शेखर, वार्ड-30 के अभिषेक आनंद, वार्ड-21 के संजय सिन्हा, वार्ड-27 के निकेश कुमार, वार्ड-4 के मनीष कुमार, वार्ड-38 के अश्विनी मोंटी जोशी और वार्ड-37 की बबीता देवी विजयी घोषित किये गये. नतीजों की घोषणा के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

एक गलती से सात वोट हुए रद्द

मतदान के दौरान एक पार्षद की छोटी सी गलती चर्चा का विषय बन गयी. मतपत्र में निर्धारित बॉक्स में निशान लगाने के बजाय उन्होंने प्रत्याशियों के नाम पर ही क्रॉस का निशान लगा दिया. नियमों के अनुरूप मतदान नहीं होने के कारण उनके सातों मत अमान्य घोषित कर दिये गये. इसी वजह से अंतिम परिणाम 49 के बजाय 48 वैध मतों के आधार पर तय किया गया.

परिणामों से बदले राजनीतिक संकेत

चुनाव नतीजों ने नगर निगम की राजनीति में बदलते समीकरणों की भी झलक दी. पहली बार समिति तक पहुंचे पार्षदों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करायी, जबकि पुराने सदस्यों ने अनुभव और संगठनात्मक पकड़ के दम पर अपनी स्थिति बरकरार रखी. आने वाले समय में यही समिति निगम के बजट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में प्रमुख भूमिका निभायेगी.

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

चुनाव के दौरान डीडीसी प्रदीप कुमार चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की निगरानी में मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करायी गयी.

किसे कितना मिला वोट?

बॉक्सउम्मीदवारमत
1डॉ. प्रीती शेखर27
1अमृता राज16
1प्रीति कुमारी05
2संजय सिन्हा27
2रंजीत मंडल21
3निकेश कुमार22
3शांडिल्य नंदीकेश19
3अनील पासवान07
4अभिषेक आनंद30
4पंकज कुमार18
5मनीष कुमार17
5जावीर अंसारी09
5कुमारी कल्पना06
5सोनी देवी06
5नुसरत05
5रुपा देवी05
6अश्विनी मोंटी जोशी28
6अशोक पटेल10
6धीरज कुमार10
7बबीता देवी20
7गोविंद बनर्जी18
7कहकशां परवीन10

इसे भी पढ़ें-बारिश से बिजली आपूर्ति चरमराई, कई इलाकों में दिनभर बाधित रही सप्लाई

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाली की कवायद तेज, DM ने लिया कार्यों का जायजा

इसे भी पढ़ें-स्थायी समिति के नये सदस्यों का हुआ अभिनंदन, मिलकर विकास करने का लिया संकल्प

इसे भी पढ़ें-सशक्त स्थायी समिति के लिए कल मतदान, 7 सीटों पर कांटे की टक्कर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
36%
1.6m/s
68%
मंगल
38 °
बुध
42 °
गुरु
34 °
शुक्र
31 °
शनि
34 °

अन्य खबरें