Bhagalpur Illegal Medicine Stock : भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां बरामद की गयी हैं. ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ हुसैनाबाद मरकजी टोला स्थित गुलाम मुस्तफा के घर पर छापेमारी की. यहां एंटीबायोटिक, गैस की दवाइयों समेत कई तरह की दवाओं का भंडार मिला. कार्रवाई की भनक लगते ही घर का मालिक गुलाम मुस्तफा मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें-मालदा से शकूरबस्ती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर समेत इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव
ड्रग विभाग को सूचना मिल रही थी कि हुसैनाबाद मरकजी टोला में अवैध तरीके से अंग्रेजी दवाइयों का भंडारण किया जा रहा है और वहां से उनकी बिक्री भी होती है. इसी सूचना के आधार पर विभाग ने विशेष टीम गठित की और पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. टीम ने मौके से बरामद सभी दवाइयों को जब्त कर लिया है.
सूचना के बाद घर पर पहुंची ड्रग विभाग की टीम
हुसैनाबाद मरकजी टोला में अवैध दवा कारोबार की सूचना मिलने के बाद ड्रग विभाग ने कार्रवाई की योजना बनायी. इसके लिए विशेष टीम गठित की गयी और बबरगंज पुलिस की मदद से गुलाम मुस्तफा के घर पर छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां मिलीं. बरामद दवाओं में एंटीबायोटिक, गैस की दवाइयां और कई अन्य प्रकार की दवाएं शामिल हैं. विभाग की टीम ने सभी दवाइयों को जब्त कर लिया.
कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हुआ गुलाम मुस्तफा
छापेमारी के दौरान गुलाम मुस्तफा मौके पर मौजूद नहीं मिला. बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया. यह भी बताया जा रहा है कि वह पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है.
इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए
दवाइयां कहां से आती थीं, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
जब्त दवाइयों को पुलिस थाने ले गयी है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दवाइयों की आपूर्ति कहां से होती थी और इस कथित अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



