इस खबर में क्या है?
Bihar Ganga Expressway: बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी चल रही है. इसकी कड़ी में गंगा नदी के किनारे एक बड़े एक्सप्रेसवे की योजना पर काम चल रहा है. यह प्रस्तावित मार्ग बक्सर से शुरू होकर सुल्तानगंज तक पहुंचेगा और इसकी लंबाई लगभग 260 किलोमीटर रहने का अनुमान है. इसे फोर लेन सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जिसे आगे चलकर छह और आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा.
इस पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि भविष्य में बढ़ते यातायात को आसानी से संभाला जा सके और इसे एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गंगा किनारे तैयार होगा हाई-स्पीड रूट, कई जिलों से गुजरेगा मार्ग
यह एक्सप्रेसवे गंगा नदी के समानांतर बनाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य बक्सर और भागलपुर क्षेत्र के बीच तेज और सीधा संपर्क स्थापित करना है. योजना के तहत यह मार्ग आरा, कोईलवर, दीघा, दीदारगंज, फतुहा और मुंगेर जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा.
इस पर वाहनों की गति करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई जा रही है. रास्ते में यात्रियों के लिए विश्राम स्थल और कुछ स्थानों पर पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जा सकती हैं.
सैन्य जरूरतों के लिए एयरस्ट्रिप की सुविधा शामिल
इस परियोजना का एक हिस्सा विशेष तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में इसे एयरस्ट्रिप के रूप में उपयोग किया जा सके. ऐसे में लड़ाकू विमान जरूरत पड़ने पर यहां उतर और उड़ान भर सकेंगे. इस हिस्से का स्थान अभी तय नहीं हुआ है.
सफर होगा तेज, कई शहरों को मिलेगा फायदा
इस एक्सप्रेसवे के बनने से बक्सर, पटना, मुंगेर और भागलपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. फिलहाल इन रूटों पर जाम और लंबा सफर आम समस्या है, लेकिन नया कॉरिडोर बनने के बाद आवागमन काफी सुगम होने की उम्मीद है. भागलपुर शहर के लिए यह सड़क बाईपास का काम भी कर सकती है.
देश में पहले से मौजूद ऐसे कई एक्सप्रेसवे
भारत में पहले से कई एक्सप्रेसवे ऐसे हैं जहां वायुसेना अभ्यास और आपात लैंडिंग कर चुकी है. इनमें यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे, नागपुर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे, हैदराबाद-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे, कोलकाता-धनबाद एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जालंधर एक्सप्रेसवे, चंडीगढ़-लुधियाना एक्सप्रेसवे और अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे शामिल हैं. बिहार का यह प्रस्तावित प्रोजेक्ट भी इन्हीं मॉडलों की दिशा में देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-
- अवैध खनन पर बड़ा वार, अब बिना ट्रांजिट पास नहीं होगी खनिज वाहनों की एंट्री
- पटना PMCH में परीक्षा के दौरान आग, मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान
- ई-शिक्षाकोष पर प्रोफाइल अपडेट का आखिरी मौका, 5 जून के बाद शिक्षकों की जानकारी होगी फ्रीज
- आम-लीची लेकर सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी हुईं भावुक, बोलीं- आज मेरे घर भगवान आए हैं
- पटना में अफसर भाइयों के घर बड़ी चोरी, परिवार को 50 लाख से ज्यादा का झटका
- गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

