विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना PMCH में परीक्षा के दौरान आग, मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान

Patna PMCH Fire:पटना के पीएमसीएच में सोमवार दोपहर आग लगने की बड़ी घटना सामने आई. माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग ने कुछ ही देर में व्यापक नुकसान पहुंचाया, जिसमें कई मशीनें, दस्तावेज और अन्य सामग्री नष्ट हो गई. हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

विज्ञापन

Patna PMCH Fire: पटना के पीएमसीएच में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों और धुएं के कारण विभाग में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन विभाग में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण, फर्नीचर और जरूरी अभिलेख नष्ट हो गए. शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किया. करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया.

जिला फायर कमांडेंट रितेश पांडेय के अनुसार कंट्रोल रूम को दोपहर 2:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तत्काल दमकल वाहनों को रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.

परीक्षा के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी, उस वक्त माइक्रोबायोलॉजी विभाग में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही थी. परीक्षा समाप्ति की ओर थी और लोग बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान विभाग में अचानक धुआं फैलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन तब तक आग विभाग के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी. आग की चपेट में आने से विभाग में मौजूद महंगी मशीनें, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए. प्रारंभिक आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पीएमसीएच में आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं. करीब दो महीने पहले पैथोलॉजी विभाग में भी आग लगने का मामला सामने आया था. उस समय समय रहते आग बुझा ली गई थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया था.

इसके अलावा अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के पुराने भवन में भी आग लगने की घटना हो चुकी है. उल्लेखनीय है कि पिछली घटनाओं में भी शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया गया था. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच अस्पताल की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी समाधान को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
77%
4.2m/s
100%
सोम
36 °
मंगल
30 °
बुध
34 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें