🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में अफसर भाइयों के घर बड़ी चोरी, परिवार को 50 लाख से ज्यादा का झटका

Patna News : पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में दो अधिकारी भाइयों के घर हुई बड़ी चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मां के श्राद्ध में गांव गए परिवार की गैरमौजूदगी में बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाकर नकदी और लाखों के जेवर समेट लिए. घटना के बाद पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Patna News : पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में दो अधिकारी भाइयों के घर हुई बड़ी चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मां के श्राद्ध में गांव गए परिवार की गैरमौजूदगी में बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाकर नकदी और लाखों के जेवर समेट लिए. घटना के बाद पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Patna News : पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके में चोरों ने एक बड़े चोरीकांड को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अखाड़ा स्थित आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाले दो अधिकारी भाइयों के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए बदमाश लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है.

मां के श्राद्ध में गांव गया था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार समदेश पासवान भोजपुर जिले के पीरो में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके छोटे भाई रवि भूषण पासवान समस्तीपुर में बीडीओ के रूप में तैनात हैं. दोनों भाई अपने परिवार के साथ आनंद विहार कॉलोनी स्थित एक ही मकान में रहते हैं.

हाल ही में उनकी मां का निधन हो गया था. श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए परिवार 26 मई की शाम अपने पैतृक गांव अकोढ़ी, महाबलीपुर (पालीगंज) चला गया था. इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया.

घर लौटते ही उड़ गए होश

बताया गया कि 28 मई की सुबह परिवार का एक सदस्य किसी जरूरी काम से पटना वाले घर पहुंचा. वहां मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. घर के अंदर पहुंचते ही सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी और लॉकर टूटे हुए थे, जिसके बाद चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ.

ग्रिल काटकर घर में घुसे बदमाश

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर के पीछे की ओर से दाखिल हुए. बदमाशों ने कटर मशीन की मदद से ग्रिल काटी और फिर अंदर पहुंचकर दोनों भाइयों के कमरों को खंगाल डाला. चोर करीब दो लाख रुपये नकद और 40 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर फरार हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने

समदेश पासवान अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे. इसके लिए हाल में ही नए गहने बनवाए गए थे. बदमाश वे सभी जेवर भी ले गए. इसके अलावा उनकी दिवंगत मां के करीब 22 भर पुराने सोने के गहने, मंगलसूत्र, हार, चेन, अंगूठियां, जितिया और पायल भी चोरी हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग की है. वहीं स्थानीय लोग आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटे हैं ताकि बदमाशों की पहचान हो सके.

गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल

इलाके के लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ मुख्य सड़क तक गश्त करती है, जबकि कॉलोनी के अंदर नियमित निगरानी नहीं होती. इसी का फायदा उठाकर अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा

फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस चोरी में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें-तेज रफ्तार और स्टंटबाजी बनी जानलेवा, पटना में युवक की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें-बिहार के कैमूर में आधुनिक शवदाह गृह बनाने की तैयारी, जानिए सरकार का पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें-DTO-MVI के लिए नया आदेश जारी, छुट्टी से पहले मुख्यालय को देनी होगी सूचना

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73%
1m/s
22%
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें