विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा, 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल

विज्ञापन

CJP Protest March के दौरान दिल्ली में 'चलो संसद' मार्च हिंसक हो गया. झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है.

विज्ञापन

CJP Protest March: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने का दावा किया है.

दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा में पुलिस और पैरामिलिट्री बल के जवान भी घायल हुए हैं. घायलों में आईपीएस और DANIPS अधिकारियों समेत करीब 10 अधिकारी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में कई एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अलग-अलग स्थानों से कई प्रदर्शनकारियों और हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा वीडियो फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके.

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद बढ़ा टकराव

पुलिस के अनुसार, सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद संसद मार्ग के पास सुरक्षाबलों ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.

हालांकि पुलिस कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे. इस मार्च में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग शामिल हुए. कई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें पहले से ही पुलिस कार्रवाई की आशंका थी, लेकिन वे विरोध प्रदर्शन जारी रखने के इरादे से पहुंचे थे.

पथराव और आगजनी से बिगड़ा माहौल

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है. वहीं कई स्थानों पर पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

गीतांजलि एग्मो से मारपीट के आरोपों पर आमने-सामने CJP और पुलिस

घटना के बाद CJP ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि एग्मो के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. पार्टी का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची समेत 40 से 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए.

वहीं, दिल्ली पुलिस ने गीतांजलि एग्मो के साथ मारपीट या हमला किए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में भ्रामक जानकारी साझा न करें.

इधर, CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने गीतांजलि एग्मो के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
52%
6.3m/s
70%
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें