Bhagalpur Road Accident : भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में रुहान होटल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा घायल हो गया. मृतका की पहचान अंजू देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
पल्सर-बुलेट की टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार, अंजू देवी अपने बेटे विकास के साथ नाथनगर के मनोहरपुर नवटोलिया स्थित मायके में पूजा करने जा रही थीं. इसी दौरान रुहान होटल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका बेटा विकास घायल हो गया.
कोसी स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, अजीत शर्मा के आवास पर बनी रणनीति
महिला की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद नाथनगर विधायक मिथुन यादव और अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.
विधायक और अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटा लिया.
इसे भी पढ़ें-



