🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,365.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,422.63 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,365.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,422.63 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Naugachia : पल्सर-बुलेट की टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Naugachia Road Accident : भागलपुर के नवगछिया में पल्सर और बुलेट की टक्कर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत हो गई. पिता को आठ साल पहले खो चुके विशाल पर मां और छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी थी. हादसे के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और छोटे भाई की पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

Naugachia Road Accident : भागलपुर के नवगछिया में पल्सर और बुलेट की टक्कर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत हो गई. पिता को आठ साल पहले खो चुके विशाल पर मां और छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी थी. हादसे के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और छोटे भाई की पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

Naugachia Road Accident: परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए मेहनत करने वाले 22 वर्षीय विशाल कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. नवगछिया थाना क्षेत्र में फूड प्लाजा होटल के पास पल्सर और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में तेतरी गांव के विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से पूर्णिया रेफर किया गया. हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

विशाल की मौत से मां गुंजा देवी और छोटे भाई-बहन के सामने दुख के साथ परिवार चलाने का संकट भी खड़ा हो गया है.

इसे भी पढ़ें-कोसी स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, अजीत शर्मा के आवास पर बनी रणनीति

आठ साल पहले पिता को खोया, अब बेटे की मौत से टूटा परिवार

विशाल के पिता संजीव पोद्दार का करीब आठ साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था. इसके बाद विशाल ने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी. वह डिलीवरी बॉय का काम करके मां गुंजा देवी और छोटे भाई-बहन की जरूरतें पूरी करता था. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस बेटे के सहारे वह परिवार का भविष्य देख रही थीं, उसी का शव सामने देखकर वह बिलख उठीं.

परबत्ता से डिलीवरी कर होटल लौट रहा था विशाल

तेतरी गांव निवासी स्वर्गीय संजीव पोद्दार का बेटा विशाल कुमार डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. घटना के दिन वह परबत्ता इलाके में सामान पहुंचाने के बाद तेतरी जीरोमाइल स्थित होटल राज इन लौट रहा था. इसी दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र में फूड प्लाजा होटल के पास उसकी पल्सर मोटरसाइकिल की सामने से आ रही बुलेट से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में विशाल सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पूर्णिया ले जाने के दौरान मौत

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गश्ती कर रही नवगछिया थाने की पुलिस टीम घायल विशाल को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं.

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

छोटे भाई की पढ़ाई और परिवार के खर्च की चिंता

विशाल दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई सोनू कुमार 11वीं कक्षा में पढ़ता है. विशाल अपने छोटे भाई को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना चाहता था. परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें उसकी कमाई से पूरी होती थीं. उसकी मौत के बाद छोटे भाई की पढ़ाई और घर के खर्च को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है. हादसे के बाद तेतरी गांव में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-जगदीशपुर थाने के निरीक्षण में सिटी एसपी सख्त, पूजा पंडालों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

फूड प्लाजा के पास सड़क हादसों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद नवगछिया और जीरोमाइल के आसपास तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फूड प्लाजा और आसपास के कट पॉइंट पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है. उन्होंने ऐसे स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और नियमित पुलिस जांच जैसी व्यवस्थाएं करने की जरूरत बताई है. पुलिस मामले की कानूनी जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर में नगर निगम की सख्ती, विसर्जन मार्गों की मरम्मत तक के निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
44%
3.9m/s
59%
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन