Police Commemoration Day 2026: भागलपुर में बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र स्थित पुलिस संस्मरण स्तंभ पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
भागलपुर में जुआ के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार; 6260 रुपये नकद और 5 मोबाइल बरामद
कार्यक्रम के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों के जान-माल की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया. अधिकारियों ने शहीद जवानों के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया.
पुलिस संस्मरण दिवस को उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर बताया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनके साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा को पुलिस बल के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया.
इस अवसर पर भागलपुर पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया.
TMBU में एफओ के बंगले और चमचमाती कार पर सवाल! RTI में 12 महीने के पेट्रोल-डीजल खर्च का हिसाब मांगा
कार्यक्रम के अंत में भागलपुर पुलिस ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया और उनके त्याग, साहस एवं बलिदान को सदैव स्मरणीय बताया.
इसे भी पढ़ें-



