🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला, घर से बरामद हुआ धड़

Patna Child Murder : पटना जिले के जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला. पुलिस ने बच्चे का धड़ घर से बरामद कर उसके 21 वर्षीय बड़े भाई अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna Child Murder : पटना जिले के जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिला. पुलिस ने बच्चे का धड़ घर से बरामद कर उसके 21 वर्षीय बड़े भाई अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna Child Murder : बिक्रम क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में शनिवार सुबह एक साल के बच्चे का सिर दुर्गा मंदिर में मिलने और घर से उसका धड़ बरामद होने से सनसनी फैल गई. मामले में बच्चे के 21 वर्षीय बड़े भाई अजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मौके से चाकू भी बरामद की गई है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

घुमाने के बहाने बच्चे को घर से ले जाने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार पर अपने छोटे भाई की हत्या करने का आरोप है. उसके पिता का नाम रंजू यादव बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वह छोटे भाई को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था. आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे जादू-टोना का मामला हो सकता है. हालांकि, इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है.

मनेर में सोन नदी किनारे मिला खून से सना शव, सिर पर चोट से हत्या की आशंका

मंदिर में सिर मिलने के बाद घर पहुंची पुलिस

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर में बच्चे का सिर देखा, जिसके बाद रानी तालाब थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की. इसके बाद बच्चे का धड़ उसके घर से बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

मनेर में दो सगे भाइयों की मौत से मची चीख-पुकार, सोन सोता नदी में डूबने से हादसा

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है. पुलिस मंदिर और घर से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल हत्या के कारणों और जादू-टोना की आशंका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे किशोरों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, कई घायल
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शुभम के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
45%
2.9m/s
0%
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

विज्ञापन