🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna News : मनेर में सोन नदी किनारे मिला खून से सना शव, सिर पर चोट से हत्या की आशंका

Patna News : बिहार के मनेर स्थित रामपुर दियारा में सोन नदी के समीप शनिवार की अहले सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News : बिहार के मनेर स्थित रामपुर दियारा में सोन नदी के समीप शनिवार की अहले सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News : रामपुर दियारा में सोन नदी के समीप शनिवार की अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव के सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. मनेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शारीरिक तैयारी कर रहे युवकों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, रामपुर दियारा में सूर्य मंदिर से आगे सोन सोता के समीप शनिवार की सुबह कुछ युवक नौकरी के लिए शारीरिक तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. युवकों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

मनेर में दो सगे भाइयों की मौत से मची चीख-पुकार, सोन सोता नदी में डूबने से हादसा

सिर से बह रहा था खून, शरीर पर लगी थी मिट्टी

सूचना मिलने पर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को सीधा करने पर उसके सिर से खून बहता दिखाई दिया. शरीर पर मिट्टी भी लगी हुई थी. इन परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति के सिर पर किसी हथियार से वार किया गया होगा. हालांकि, हत्या की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

सोन नदी के समीप सुनसान स्थान पर शव मिलने के कारण यह आशंका भी जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंक दिया गया हो. सारण या भोजपुर जिले से शव लाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के स्थान और परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मृतक की पहचान और मौत की वजह का इंतजार

फिलहाल घटना के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है और मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों से घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे किशोरों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, कई घायल
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शुभम के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
44%
2.7m/s
0%
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन