Bhagalpur Ward Development Plans : भागलपुर नगर निगम के 51 वार्डों में विकास योजनाओं की अगली सूची तैयार करने की कवायद शुरू हो गयी है. किसी वार्ड में 73.50 लाख रुपये की राशि शेष है, तो किसी में महज 10 लाख रुपये. वार्डवार बची इसी राशि के आधार पर अब जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कराया जाएगा. महापौर ने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा को आगामी सामान्य समिति की बैठक से पहले यह प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें-ढाई घंटे तक टेक्नोसपोर्ट मॉल में धधकती रही आग, 6 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नगर निगम की वर्तमान निविदा में प्रत्येक वार्ड के लिए कुल 81 लाख रुपये निर्धारित हैं. इस राशि में से निविदा में शामिल योजनाओं के बाद जितनी रकम बची है, उसी के अनुरूप अतिरिक्त विकास कार्यों की योजना तैयार की जानी है. मसलन, किसी वार्ड में 25 लाख रुपये की योजनाएं निविदा में शामिल हैं, तो वहां शेष 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्राक्कलन बनाया जाएगा. इसी व्यवस्था के तहत सभी 51 वार्डों के लिए अलग-अलग राशि का विवरण तैयार किया गया है.
महापौर ने निर्देश दिया है कि सामान्य समिति की बैठक से पहले सभी वार्डों की आवश्यक योजनाओं का प्राक्कलन तैयार हो जाए, ताकि प्रस्तावों की समीक्षा और आगे की कार्रवाई में देरी न हो. इस प्रक्रिया का उद्देश्य वार्डों में उपलब्ध राशि के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है.
वार्ड 10 में सबसे अधिक 73.50 लाख, वार्ड 24 में सबसे कम 10 लाख शेष
उपलब्ध विवरण के अनुसार, वार्ड नंबर 10 में 73.50 लाख रुपये शेष हैं. इसके बाद वार्ड 47 में 73 लाख और वार्ड 30 में 67.50 लाख रुपये बचे हैं. वहीं, वार्ड 3, 6, 7, 21, 23, 28, 32 और 40 में 65-65 लाख रुपये शेष हैं. दूसरी ओर, वार्ड 24 में सबसे कम 10 लाख रुपये की राशि दर्ज है. वार्ड 42 में शेष राशि शून्य बतायी गयी है.
भागलपुर नगर निगम के 51 वार्डों में विकास योजनाओं की अगली सूची तैयार करने की कवायद शुरू हो गयी है. किसी वार्ड में 73.50 लाख रुपये की राशि शेष है, तो किसी में महज 10 लाख रुपये. वार्डवार बची इसी राशि के आधार पर अब जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कराया जाएगा. महापौर ने नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा को आगामी सामान्य समिति की बैठक से पहले यह प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है.
नगर निगम की वर्तमान निविदा में प्रत्येक वार्ड के लिए कुल 81 लाख रुपये निर्धारित हैं. इस राशि में से निविदा में शामिल योजनाओं के बाद जितनी रकम बची है, उसी के अनुरूप अतिरिक्त विकास कार्यों की योजना तैयार की जानी है. मसलन, किसी वार्ड में 25 लाख रुपये की योजनाएं निविदा में शामिल हैं, तो वहां शेष 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्राक्कलन बनाया जाएगा. इसी व्यवस्था के तहत सभी 51 वार्डों के लिए अलग-अलग राशि का विवरण तैयार किया गया है.
महापौर ने निर्देश दिया है कि सामान्य समिति की बैठक से पहले सभी वार्डों की आवश्यक योजनाओं का प्राक्कलन तैयार हो जाए, ताकि प्रस्तावों की समीक्षा और आगे की कार्रवाई में देरी न हो. इस प्रक्रिया का उद्देश्य वार्डों में उपलब्ध राशि के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है.
इसे भी पढ़ें-प्रमोशन के कुछ दिन बाद नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
सभी 51 वार्डों में शेष राशि का विवरण
नगर निगम की ओर से उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार, वार्डवार शेष राशि इस प्रकार है:
| वार्ड नंबर | शेष राशि |
|---|---|
| 1 | 56 लाख रुपये |
| 2 | 62 लाख रुपये |
| 3 | 65 लाख रुपये |
| 4 | 41 लाख रुपये |
| 5 |

इसे भी पढ़ें-