🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : प्रमोशन के कुछ दिन बाद नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Navgachia Police Officer Death : नवगछिया पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में दारोगा योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला. हाल ही में जमादार से सब-इंस्पेक्टर पद पर उनका प्रमोशन हुआ था. पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Navgachia Police Officer Death : नवगछिया पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में दारोगा योगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला. हाल ही में जमादार से सब-इंस्पेक्टर पद पर उनका प्रमोशन हुआ था. पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Navgachia Police Officer Death : नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार सुबह दारोगा योगेश कुमार का शव पंखे से लटका मिला. गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है. सुबह करीब छह बजे एक सहकर्मी पुलिस पदाधिकारी उनके कमरे पर पहुंचे, तो उन्हें फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए. इसके बाद पुलिस लाइन और वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

योगेश कुमार की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है, जिनमें यह घटना हुई.

फर्जी DSP बनकर नौकरी का झांसा देने का आरोप, आरोपी के घर ढोल बजाकर पहुंची पुलिस

हाल ही में जमादार से बने थे सब-इंस्पेक्टर

योगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बाराहाट के रहने वाले थे. वह नवगछिया एसपी कार्यालय की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में तैनात थे और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे.

हाल ही में विभागीय पदोन्नति के तहत उन्हें जमादार से सब-इंस्पेक्टर बनाया गया था. इस अवसर पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अपने हाथों से कंधे पर बैच पहनाया था. प्रमोशन के कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत की खबर से पुलिस अधिकारी और जवान स्तब्ध हैं. पुलिस महकमे में शोक का माहौल है.

एसपी और अन्य अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सईम रजा और मुख्यालय डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वरीय अधिकारियों ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया. साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को रोकने के लिए क्वार्टर को बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए सील कर दिया गया.

FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट समेत जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए.

भागलपुर में मतदान केंद्र पर बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों में नोकझोंक, मची अफरातफरी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि योगेश कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा के बाद विकास कार्यों पर महापौर सख्त, 51 वार्डों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
45%
2.9m/s
0%
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

विज्ञापन