Bhagalpur News : भागलपुर जिले के खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर के निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई. सनातन विधि-विधान से आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखा. श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग देकर निर्माण कार्य में अपनी भागीदारी भी निभायी.
मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये का सहयोग
भूमि पूजन कार्यक्रम में इटहरी, महेशखूंट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. इसके अलावा कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी आर्थिक सहयोग दिया. आयोजकों ने कहा कि समाज के लोगों और श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
समिति के पदाधिकारी और कई जिलों के श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अशोक साह मुख्य यज्ञमान के रूप में शामिल हुए. मौके पर उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष महेश साह, अरविन्द साह, युवा अध्यक्ष विनोद कुमार साह, युवा सचिव प्रिंस कुमार, वैभव साह, मंदिर के पुजारी संतोष साह, सचिव संजय साह, महेश साह और महिला अध्यक्ष रेनू देवी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
भूमि पूजन कार्यक्रम में भागलपुर के अभियंता नंदकिशोर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके अलावा संयोजक शंकर साह, नवगछिया बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवगछिया के प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राघोपुर के सुभाष साह, कटिहार के मनोज साह, बनगामा के निरंजन साह और घोघा के जयचंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बिहार के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.
अभियंता सत्यम प्रकाश की देखरेख में होगा निर्माण
मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अभियंता सत्यम प्रकाश को सौंपी गयी है. भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की. उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसमें सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर के 51 वार्डों में हर वार्ड के 81 लाख में से बची राशि का बनेगा प्राक्कलन, मेयर ने दिया निर्देश
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने दी. उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है. समिति का प्रयास है कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए.
इसे भी पढ़ें-



