NU Students Union Election 2025 Result : अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष.
JNU Students Union Election 2025 Result : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस बार भी लेफ्ट यूनिटी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सभी चार प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. कैंपस में छात्रों ने नारों, ढोल-नगाड़ों और जुलूसों के साथ जश्न मनाया.
अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर हासिल की जीत
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट गठबंधन की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने 1,861 वोट प्राप्त किए. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के विकास पटेल को 1,447 वोट मिले. अदिति की जीत के साथ जेएनयू में एक बार फिर लेफ्ट यूनिटी ने छात्र राजनीति की कमान अपने हाथों में ले ली. छात्रों ने इसे विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया.
वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट की गोपिका ने 2,966 वोटों से जीत हासिल की. उनकी प्रतिद्वंदी एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1,730 वोट मिले. गोपिका की जीत लेफ्ट यूनिटी की मजबूत पकड़ का बड़ा संकेत मानी जा रही है. कई छात्रों ने कहा कि यह नतीजा संगठन से अधिक “विचारों की जीत” का प्रतीक है.
बाकी दो पदों पर भी लेफ्ट का कब्जा
जनरल सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट उम्मीदवार सुनील यादव ने 1,915 वोट हासिल किए, जबकि एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को 1,841 वोट मिले. जॉइंट सेक्रेटरी पद पर दानिश अली ने 1,991 वोटों से जीत दर्ज की. एबीवीपी के अनुज दमारा को इस पद पर 1,762 वोट मिले. इस तरह चारों पदों पर लेफ्ट यूनिटी की क्लीन स्वीप हुई.
विचारों की जीत बताई छात्रों ने
जेएनयू परिसर में छात्रों ने जीत को लोकतांत्रिक बहस और समानता के मूल्यों की पुनर्स्थापना बताया. लेफ्ट समर्थकों ने कहा कि यह चुनाव परिणाम साबित करता है कि विश्वविद्यालय अब भी संवाद और वैचारिक स्वतंत्रता की परंपरा को जीवित रखे हुए है.
बंगाल के सिंगूर में मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अंगिका में अभिवादन करते हुए कहा— “भागलपुर की धरती और यहां के लोगन के प्रणाम करै छी.” पीएम मोदी ने कहा कि बनारस में विश्वनाथ और भागलपुर में अजगैबीनाथ दोनों स्थान उनके जीवन में विशेष स्थान रखते हैं. उन्होंने कहा कि गंगा मईया के आशीर्वाद से वह काशी की जनता की सेवा कर रहे हैं और अब बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने आए हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता अब “जंगलराज” के लौटने के खिलाफ मजबूत दीवार बन चुकी है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जिस तरह लोगों का उत्साह देखने को मिला, उससे साफ है कि बिहार के मतदाता सुशासन के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा— “देश में केवल दो जगह उत्तरवाहिनी गंगा बहती है— एक बनारस में और दूसरी भागलपुर में, और दोनों ही जगह विकास की धारा बह रही है.”
राजद और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने लाखों बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “जो आज ज़मानत पर हैं, अगर वे सत्ता में होते, तो ये पैसा गरीबों के बजाय अपनी तिजोरी में भर लेते.” प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन सिर्फ मजबूरी है, न कि विचारधारा की एकता. “राजद ने कांग्रेस को इस कदर अपमानित किया है कि अब कांग्रेस उनके नाम तक लेने से कतराती है,” उन्होंने कहा.
भागलपुर का रेशम, बिहार का गौरव
पीएम मोदी ने कहा कि भागलपुर का रेशम, मधुबनी और दरभंगा की कला, मुजफ्फरपुर की लीची और मिथिला के उत्पाद बिहार की पहचान हैं. केंद्र सरकार “वोकल फॉर लोकल” अभियान के ज़रिए इन्हें वैश्विक पहचान दिलाने में लगी है. उन्होंने कहा— “आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब बिहार के गांव और उद्योग साथ बढ़ेंगे.”
सभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सैयद शाहनवाज हुसैन सहित भागलपुर, बांका और खगड़िया के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहे.
Bhagalpur News : सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर फरका में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रात करीब 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई. परिजनों के अनुसार, परिवार कार्तिक मेला देखने जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना घटित हो गई.
घायलों की पहचान हरिदासपुर, ममलखा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू मंडल, उनकी पत्नी स्वीटी देवी और बेटी रानी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि घोषपुर के समीप अचानक एक व्यक्ति सड़क पर आ गया, जिससे छोटू मंडल ने बाइक पर जोर से ब्रेक लगाया. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई और तीनों सड़क पर जा गिरे.
मायागंज अस्पताल में जारी है इलाज
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल छोटू मंडल को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि उनकी पत्नी और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. खबर लिखे जाने तक छोटू मंडल का इलाज जारी था और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
Jharkhand DGP: झारखंड की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से डीजीपी का प्रभार सौंपा. इससे पहले वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी महिला अधिकारी को पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी दी गई है.
सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता का त्यागपत्र मंजूर करते हुए उन्हें 6 नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त मान लिया है. साथ ही रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी अधिकार और लाभों से संबंधित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में डीजी रैंक में पदोन्नत किया गया था. उन्हें 26 जुलाई 2024 को पहली बार झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था. विधानसभा चुनाव के दौरान पद से हटाए जाने के बाद उन्हें 28 नवंबर 2024 को पुनः डीजीपी नियुक्त किया गया. तीन फरवरी 2025 को उन्होंने नियमित डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था. हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अप्रैल 2025 में उनकी नियुक्ति को नियमविरुद्ध बताते हुए राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था.
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी उठाया था सवाल
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने उस समय अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि डीजीपी की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की अनुशंसा से होनी चाहिए थी. मरांडी ने आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन सरकार ने यूपीएससी की प्रक्रिया को नजरअंदाज कर सीधे अपने स्तर से नियुक्ति की, जबकि अनुशंसित पैनल में अनुराग गुप्ता का नाम शामिल नहीं था.
Bihar Election 2025 1st Phase Voting : बिहार के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान कर इतिहास रच दिया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गुरुवार को 121 विधानसभा सीटों पर सुबह से लेकर शाम तक मतदान सम्पन्न हुआ. कहीं-कहीं छिटपुट घटनाएं जरूर हुईं, लेकिन कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
यह आंकड़ा अस्थायी है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों की सूचनाएं अभी प्राप्त नहीं हुई हैं. अंतिम प्रतिशत इससे अधिक हो सकता है.
45,341 में से 41,943 मतदान केंद्रों से मिले आंकड़े
गुंजियाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि शाम तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार राज्य के 3.75 करोड़ मतदाताओं में से करीब 64.66 प्रतिशत ने मतदान किया. यह आंकड़ा कुल 45,341 मतदान केंद्रों में से 41,943 केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित है. उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रों से आंकड़े आना शेष हैं, जिससे अंतिम प्रतिशत में थोड़ा इजाफा संभव है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व के प्रति उत्साह दिखाई दिया.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने बिहार के मतदाताओं और निर्वाचन अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा. आयोग ने पहली बार राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की थी, जिससे मतदान की हर गतिविधि पर लाइव निगरानी संभव हुई.
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वर्ष 1951 के बाद यह बिहार में अब तक का सर्वाधिक मतदान है. उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर जनता के गहरे विश्वास का प्रमाण है. चुनाव आयोग ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराया.
छह देशों के प्रतिनिधियों ने देखा मतदान
Voters line
चुनाव की पारदर्शिता को लेकर छह देशों के 16 प्रतिनिधियों ने बिहार के मतदान का अवलोकन किया. इनमें दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया के प्रतिनिधि शामिल थे. यह पहला अवसर था जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के चुनाव को इतने नजदीक से देखा गया.
चार लाख कर्मियों ने संभाला मतदान
पहले चरण के मतदान में चार लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया था. सभी अधिकारी और कर्मचारी बुधवार की देर रात तक अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके थे. सुबह सात बजे से पहले मॉक पोल पूरा कर लिया गया और उसके बाद वास्तविक मतदान शुरू हुआ. इस चरण में 1,314 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनके लिए कुल 67,902 पोलिंग एजेंट्स नियुक्त किए गए थे.
महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था
महिला मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 90 हजार से अधिक जीविका दीदियों एवं महिला स्वयंसेविकाओं को सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया था. बुर्कानशीं महिलाओं की पहचान सत्यापित करने की जिम्मेदारी इन्हीं के हवाले थी. दिव्यांग मतदाताओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई थी ताकि वे आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सकें.
बिहार की 121 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत
क्रम संख्या
विधानसभा का नाम
कितना हुआ मतदान
1
मोकामा
62 %
2
बाढ़
59 %
3
बख्तियारपुर
62 %
4
दीघा
39 %
5
बांकीपुर
40 %
6
कुम्हरार
40 %
7
पटना साहिब
58 %
8
फतुहा
59 %
9
दानापुर
55 %
10
मनेर
58 %
11
फुलवारीशरीफ
62 %
12
मसौढ़ी 60
60 %
13
पालीगंज
63 %
14
बिक्रम
67 %
15
गायघाट
56 %
16
औराई
67 %
17
मीनापुर
73 %
18
बोचहा
65 %
19
सकरा
75 %
20
कुढ़नी
66 %
21
मुजफ्फरपुर
57 %
22
कांटी
69 %
23
बरूराज
66 %
24
पारू
71 %
25
साहेबगंज
63 %
26
कुशेश्वरस्थान
61 %
27
गौड़ाबौराम
51 %
28
बेनीपुर
59 %
29
अलीनगर
58 %
30
दरभंगा ग्रामीण
58 %
31
दरभंगा शहर
59 %
32
हायाघाट
57 %
33
बहादुरपुर
60 %
34
केवटी
62 %
35
जाले
59 %
36
कल्याणपुर
72 %
37
वारिसनगर
69 %
38
समस्तीपुर
70 %
39
उजियारपुर
68 %
40
मोरवा
58 %
41
सरायरंजन
70 %
42
मोहिउद्दीननगर
70 %
43
विभूतिपुर
59 %
44
रोसड़ा
64 %
45
हसनपुर
68 %
46
एकमा
57 %
47
मांझी
57 %
48
बनियापुर
64 %
49
तरैया
59 %
50
मढ़ौरा
65 %
51
छपरा
56 %
52
गड़खा
62 %
53
अमनौर
65 %
54
परसा
66 %
55
सोनपुर
65 %
56
सीवान
57 %
57
जीरोदेई
57 %
58
दरौली
55 %
59
रघुनाथपुर
51 %
60
दरौंदा
57 %
61
बड़हरिया
62 %
62
गौरेयाकोठी
60 %
63
महाराजगंज
60 %
64
तारापुर
59 %
65
मुंगेर
50 %
66
जमालपुर
57 %
67
हाजीपुर
62 %
68
लालगंज
60 %
69
वैशाली
59 %
70
महुआ
55 %
71
राजापाकड़
52 %
72
राघोपुर
64 %
73
महनार
55 %
74
पातेपुर
67 %
75
चेरियाबरियारपुर
69 %
76
बछवाड़ा
70 %
77
तेघड़ा
70 %
78
मटिहानी
69 %
79
साहेबपुर कमाल
61 %
80
बेगूसराय
66 %
81
बखरी
57 %
82
अस्थावां
55 %
83
बिहारशरीफ
53 %
84
राजगीर
60 %
85
इस्लामपुर
60 %
86
हिलसा
60 %
87
नालंदा
61 %
88
हरनौत
56 %
89
संदेश
58 %
90
बड़हरा
57 %
91
आरा
45 %
92
अगियांव
50 %
93
तरारी
54 %
94
जगदीशपुर
55 %
95
शाहपुर
55 %
96
बैकुंठपुर
68 %
97
बरौली
67 %
98
गोपालगंज
64 %
99
कुचायकोट
66 %
100
भोरे
61 %
101
हथुआ
66 %
102
ब्रह्मपुर
58 %
103
बक्सर
58 %
104
डुमरांव
61 %
105
राजपुर
54 %
106
सोनबरसा
56 %
107
सहरसा
67 %
108
सिमरी बख्तियारपुर
66 %
109
महिषी
61 %
110
अलौली
66 %
111
खगड़िया
65 %
112
बेलदौर
57 %
113
परबत्ता
56 %
114
आलमनगर
67 %
115
बिहारीगंज
65 %
116
सिंहेश्वरस्थान
67 %
117
मधेपुरा
66 %
118
शेखपुरा
55 %
119
बरबीघा
52 %
120
सूर्यगढ़ा
65 %
121
लखीसराय
61 %
दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को
चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. उस दिन 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 14 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. आयोग ने कहा है कि शेष मतदान केंद्रों से आंकड़े आने के बाद पहले चरण के अंतिम प्रतिशत की घोषणा जल्द की जाएगी.
Bihar Election 2025 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को पूरे राज्य में संपन्न हो गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पत्रकारों को बताया कि इस बार कुल 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे अधिक है. इससे पहले केवल 1990, 1995 और 2000 में ही मतदान 60 प्रतिशत से ऊपर दर्ज हुआ था.
मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहा. मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया. इस दौरान कहीं कोई बड़ी हिंसा की घटना नहीं हुई.
सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति
गुरुवार की सुबह 11 बजे तक राज्य में औसत मतदान 27.65 प्रतिशत रहा. इस समय बेगूसराय में सबसे अधिक 30.37 प्रतिशत और पटना में सबसे कम 23.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शेखपुरा में 27.65 प्रतिशत वोटिंग के साथ मध्यम स्तर का आंकड़ा रहा.
दोपहर 1 बजे तक मतदान की स्थिति
दो-पहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 42.31 प्रतिशत पहुंच गया. गोपालगंज जिले में सबसे अधिक 46.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इससे पता चलता है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदान की गति अलग रही.
दोपहर 3 बजे तक स्थिति
दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल मतदान 53.77 प्रतिशत तक पहुंच गया. इस समय बेगूसराय में सबसे अधिक 59.82 प्रतिशत मतदान हुआ और पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत. अधिकांश जिलों में मतदान उत्साह बढ़ता नजर आया.
शाम 5 बजे तक अंतिम अनुमान
शाम 5 बजे तक कुल 60.18 प्रतिशत मतदान हो चुका था. बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत और शेखपुरा में सबसे कम 52.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 8,608 शहरी और 36,733 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं.
ईवीएम और वीवीपैट का विवरण
सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया. मतदान के दौरान 385 बैलेट यूनिट, 421 कंट्रोल यूनिट और 847 वीवीपैट बदले गए. मॉक पोल के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए. अभी कुछ केंद्रों से अंतिम डाटा प्राप्त नहीं हुआ है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा.
सुरक्षा और गिरफ्तारी : 1,415 लोग अरेस्ट
मतदान के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अब तक 1,415 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद एमएलसी पर शराब पीने की शिकायत के संबंध में कहा कि मामले की जांच कराई गई, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने दी जानकारी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि पहले चरण में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 8,608 शहरी क्षेत्रों में और 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थे. सभी केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया. मतदान के दौरान 385 बैलेट यूनिट, 421 कंट्रोल यूनिट और 847 वीवीपैट बदले गए. वहीं, मॉक पोल के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 159 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभी कुछ केंद्रों से डेटा प्राप्त नहीं हुआ है. फाइनल आंकड़े जल्द ही जारी किए जाएंगे.
Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म जॉली एलएलबी 3 अब बॉक्स ऑफिस पर अपने अंतिम दिनों में पहुंच चुकी है. फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में दर्शकों का ध्यान खींचा और अच्छा कारोबार किया, लेकिन 48वें दिन फिल्म की कमाई अब बहुत कम रह गई है.
सैटेलाइट और सिनेमा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 48वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 0.05 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक 48 दिनों में जॉली एलएलबी 3 ने कुल 117.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2025 के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है. इस बार बोर्ड ने कुल 5346 टीजीटी (Trained Graduate Teacher) पदों पर नियुक्ति निकाली है. जो उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है.
आवेदन की तिथि और वेबसाइट
आवेदन की शुरुआत: 9 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: dsssb.delhi.gov.in
उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख से पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा.
कैसे करें आवेदन (Step-by-Step Process)
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “TGT Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
“Apply Online” विकल्प पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें.
योग्यता और पात्रता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
टीजीटी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा में उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, शिक्षण क्षमता और मानसिक योग्यता का परीक्षण किया जाएगा.
सैलरी और लाभ (Salary & Benefits)
पे लेवल-7: ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह
भत्ते: डीए, एचआरए, मेडिकल और अन्य सरकारी सुविधाएं
स्थायी नौकरी: दिल्ली सरकार के अधीन स्थायी पद
TGT शिक्षक क्या पढ़ाते हैं?
TGT यानी Trained Graduate Teacher कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं. ये शिक्षक विषयवार पढ़ाई कराते हैं जैसे —
हिंदी
अंग्रेजी
गणित
विज्ञान
सामाजिक विज्ञान
इनका काम बच्चों को मजबूत शैक्षणिक नींव देना और उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना होता है.
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: बिहार में आज गुरुवार 6 नवंबर 2025 को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान पूरा हो गया. राज्य की 121 सीटों पर करीब 3.75 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौर में 1314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे और उनकी किस्मत ईवीएम में तय हो गई. एनडीए और महागठबंधन के कई बड़े नेता इस चरण में निर्णायक मुकाबले में थे.
चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष व्यवस्था की थी. राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही थी.
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया पंचायत के कान्हरपुर गांव स्थित बूथ संख्या 5 पर मतदान पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया, जिसके कारण दोपहर तक एक भी वोट नहीं डाला गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में उन्होंने यह फैसला लिया. अब तक कोई चुनावी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है.
11 बजे तक 27.65% लोगों ने वोट डाले
बिहार में आज 18 जिलों में पहले चरण का मतदान जारी है. राज्य के कुल 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 11 बजे तक 27.65% लोगों ने वोट डाले. सबसे अधिक मतदान बेगूसराय जिले में दर्ज हुआ, जहां 30.37% मत पड़े, जबकि पटना में सबसे कम 23.71% वोटिंग हुई.
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत मतदान में है, इसलिए सभी मतदाता मतदान अवश्य करें. वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचे. उन्होंने राजभवन स्थित कन्या मध्य विद्यालय बूथ पर वोट डालते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें.