13.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026
- Advertisment -

ब्रेकिंग वीडियो

Covid 19: देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर; सक्रिय मामले 3395, दिल्ली में पहली मौत, बिहार में 17 केस

Covid 19 In India: इस नई लहर में दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस सीजन की पहली मृत्यु है. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 375 सक्रिय मरीज हैं.

Covid 19 In India: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिससे देशभर में चिंता का माहौल है. कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3395 हो गई है, वहीं बीते दिनों में 4 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है. इस नई लहर में दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस सीजन की पहली मृत्यु है. फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 375 सक्रिय मरीज हैं. यह स्थिति एक बार फिर लोगों को सावधानी बरतने के लिए मजबूर कर रही है.

केरल और महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले

देश में कोरोना के सर्वाधिक मामले केरल में सामने आ रहे हैं, जहां सक्रिय मामलों की संख्या 1336 हो गई है. दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां सक्रिय मामले 467 तक पहुंच गए हैं. दिल्ली 375 मरीजों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में कोरोना के 234 मामले दर्ज किए गए हैं. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 205 हैं.

बिहार-झारखंड में भी बढ़ रहे केस

झारखंड और बिहार में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, वहीं झारखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 6 पर पहुंच गई है. हालांकि, दोनों राज्यों के लिए राहत की बात यह है कि अभी तक कोरोना से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है. देश में बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

इसे भी पढ़ें –

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
15 ° C
15 °
15 °
88 %
0kmh
0 %
Mon
16 °
Tue
27 °
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
27 °

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

- Advertisment -

अन्य खबरें