इस खबर में क्या है?
JioBharat V4: कम कीमत में 4G फीचर फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो ने JioBharat V4 पेश किया है. ₹799 की कीमत वाला यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन की जगह कीपैड डिवाइस का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं या सीमित बजट में 4G सुविधा चाहते हैं. कम कीमत होने के बावजूद इसमें डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन कंटेंट जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं.
Jio Bharat V4: कॉलिंग के साथ मिलती हैं डिजिटल सुविधाएं
JioBharat V4 में सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा ही नहीं है. इसमें JioPay का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैंक खाते के जरिए सीधे UPI भुगतान किया जा सकता है. इसके अलावा जियो नेटवर्क पर वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्में देखने और लाइव स्पोर्ट्स हाइलाइट्स जैसी सुविधाओं का भी उपयोग किया जा सकता है.
मोबाइल नंबर बदलते ही कर लें यह काम, नहीं तो खतरे में पड़ सकते हैं ऑनलाइन अकाउंट
Safety Shield समेत कई उपयोगी फीचर
इस फीचर फोन में Safety First से जुड़े फीचर भी शामिल किए गए हैं. कंपनी ने इसमें मॉनिटरिंग और यूजर मैनेजर जैसी सुविधाएं दी हैं, ताकि परिवार के सदस्य आपस में जुड़े रह सकें.
इसके अलावा फोन में Safety Shield फीचर भी मिलता है. JioThing ऐप के जरिए इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. ऐप की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक करने, कॉल और कुछ सेटिंग्स मैनेज करने के साथ संदिग्ध कॉल की पहचान और उन्हें ब्लॉक करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री तय, जानिए कब लॉन्च होगा नया प्रीमियम स्मार्टफोन
₹123 के प्लान के साथ कर सकते हैं इस्तेमाल
JioBharat V4 की कीमत ₹799 रखी गई है. इसके साथ कंपनी का ₹123 वाला प्लान भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस प्लान में कॉलिंग और इंटरनेट दोनों की सुविधा मिलती है, जिससे कम खर्च में 4G सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है.
यहां मिलेगा फोन
JioBharat V4 को जियो की आधिकारिक वेबसाइट, जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल स्टोर और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है. यह फोन ब्लैक और ब्लू रंग विकल्प में उपलब्ध है. कम बजट वाले ग्राहकों के अलावा बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी इसे एक उपयोगी विकल्प माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-

