इस खबर में क्या है?
Bihar News : सीवान जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को खोड़ीपाकर–सोहिलपट्टी मार्ग पर धरिक्षणा बाबा मंदिर के पास एक छात्र पर बदमाशों ने हमला कर दिया. स्कूटी सवार तीन युवकों ने पहले छात्र से सोने का लॉकेट छीन लिया और विरोध करने पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया.
कोचिंग से लौटते समय हुआ हमला
घटना में घायल छात्र की पहचान लकड़ी नबीगंज प्रखंड के उज्जैना गांव निवासी वकील राय के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
परिजन पहुंचे मौके पर, अस्पताल में हुआ इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. होश में आने के बाद छात्र ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
तीन नामजद आरोपी, एक गिरफ्तार
छात्र के पिता के बयान के आधार पर बसंतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें बसंतपुर निवासी राजू सिंह का पुत्र अमन कुमार (18) भी शामिल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
अन्य आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-पटना जंक्शन पर 100 करोड़ से बनेगा विशाल वेटिंग हॉल, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इसे भी पढ़ें-बिहार कैबिनेट विस्तार, गांधी मैदान में 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत समेत कई नए चेहरे शामिल
इसे भी पढ़ें-गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश भी बने मंत्री
इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार को लेकर सियासी सस्पेंस, शपथ लेंगे या नहीं?, कल साफ होगा फैसला

