🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश भी बने मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ. इस दौरान भाजपा-जदयू समेत एनडीए के नए मंत्रिमंडल का पार्टीवार बंटवारा और अहम चेहरे सामने आए. पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का भव्य विस्तार किया गया जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे. पार्टीवार संख्या और नए चेहरों के साथ सरकार का नया समीकरण सामने आया.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ. इस दौरान भाजपा-जदयू समेत एनडीए के नए मंत्रिमंडल का पार्टीवार बंटवारा और अहम चेहरे सामने आए. पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का भव्य विस्तार किया गया जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे. पार्टीवार संख्या और नए चेहरों के साथ सरकार का नया समीकरण सामने आया.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में शनिवार को सम्राट कैबिनेट का भव्य विस्तार किया गया, जिसमें कुल 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई. यह कार्यक्रम गांधी मैदान में बड़े स्तर पर आयोजित हुआ, जहां एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज रही और सभी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया. पूरा कार्यक्रम सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पार्टीवार मंत्री संख्या

कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 16 मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि जनता दल यूनाइटेड के 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा एनडीए की सहयोगी लोजपा (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक मंत्री उनके पुत्र दीपक प्रकाश को स्थान मिला. जदयू के नेता निशांत कुमार, जो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं, ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिससे राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई.

इन नेताओं को मंत्री पद की दिलाई गई शपथ

  1. श्रवण कुमार
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. दिलीप कुमार जायसवाल
  4. निशांत कुमार
  5. लेशी सिंह
  6. रामकृपाल यादव
  7. नीतीश मिश्रा
  8. दामोदर रावत
  9. संजय सिंह टाइगर
  10. अशोक चौधरी
  11. भगवान सिंह कुशवाहा
  12. अरुण शंकर प्रसाद
  13. मदन सहनी
  14. संतोष कुमार सुमन
  15. रमा निषाद
  16. रत्नेश सदा
  17. कुमार शैलेंद्र
  18. शीला कुमारी
  19. केदार प्रसाद गुप्ता
  20. लखेंद्र कुमार रौशन
  21. सुनील कुमार
  22. श्रेयसी सिंह
  23. जमा खान
  24. नंद किशोर राम
  25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
  26. प्रमोद कुमार
  27. श्वेता गुप्ता
  28. मिथिलेश तिवारी
  29. रामचंद्र प्रसाद
  30. संजय कुमार सिंह
  31. संजय कुमार
  32. दीपक प्रकाश

विशेष चेहरे और राजनीतिक संकेत

इस शपथ ग्रहण समारोह में कई ऐसे चेहरे भी सामने आए जिन्होंने राजनीतिक रूप से विशेष ध्यान खींचा. जदयू नेता निशांत कुमार का मंत्री बनना सबसे चर्चित घटनाओं में रहा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी अहम बना दिया. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की उपस्थिति ने भी इसे एनडीए की एकजुटता के रूप में देखा गया.

सरकार का नया समीकरण

नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद भी सरकार का कामकाज संभालेंगे. कुल मिलाकर सरकार में 14 मंत्री प्रमुख जिम्मेदारियों को देखेंगे. इस विस्तार के बाद भाजपा के 16 मंत्री, जदयू के 13 और अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनडीए सरकार का नया समीकरण तैयार हुआ है, जिससे प्रशासनिक संतुलन और राजनीतिक रणनीति दोनों को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार को लेकर सियासी सस्पेंस, शपथ लेंगे या नहीं?, कल साफ होगा फैसला

इसे भी पढ़ें-गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, 50 टीमों का गठन, 300 सफाईकर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
94%
3.1m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
34 °
सोम
32 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें