इस खबर में क्या है?
Bihar Rain Alert: बिहार में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और रविवार को कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी. बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कई जिलों में चेतावनी जारी की है. विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में भी आंधी, बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बनी रह सकती है.
इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कुल 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. किसानों को विशेष रूप से खुले खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है.
पूर्णिया में ओलावृष्टि से बदला नजारा
पूर्णिया में देर रात तेज आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे कुछ समय के लिए सड़कों और घरों के आसपास सफेद परत जैसी स्थिति बन गई. करीब 10 से 15 मिनट तक चली इस ओलावृष्टि ने लोगों का ध्यान खींचा और कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया. हालांकि तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरीं और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.
अगले 48 घंटे मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय दबाव प्रणाली के कारण सीमांचल और आसपास के इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है. इस दौरान आंधी और बारिश का असर जारी रहने की संभावना है.
फसलों को नुकसान की आशंका
जहां एक ओर मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर तेज हवा और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. मधुबनी के लदनियां इलाके में भी तेज बारिश और ओले गिरने से खेतों में असर देखा गया. गेहूं और मक्का की फसलें कई जगह गिर गईं, केले के बागानों को नुकसान पहुंचा और आम के टिकोले झड़ गए. कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में इस बदलाव का असर साफ दिखा.
इसे भी पढ़ें-गरीबी की मार या अपराध की राह? प्रेग्नेंट पत्नी के इलाज के लिए चोरी, मौके पर धरा गया
इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल
इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात
इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार
इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका
इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

