वायरल वीडियो

मधुबनी में भीषण अगलगी, 3 मवेशी घर जलकर राख, 2 पशुओं की मौत से मचा कोहराम

Bihar News : मधुबनी के मधवापुर अंचल में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ. तीन मवेशी घर जलकर राख हो गए और दो पशुओं की मौत हो गई. आग की वजह अलाव की चिंगारी बताई जा रही है.

Bihar News : मधुबनी जिले के मधवापुर अंचल क्षेत्र के उतरा गांव के वार्ड संख्या 1 स्थित उत्तरवारी टोल में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ. इस अगलगी में तीन ग्रामीणों के मवेशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि दो मवेशियों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकतर ग्रामीण गहरी नींद में थे. अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अलाव की चिंगारी से भड़की आग, देखते ही देखते फैली लपटें

स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव की चिंगारी से यह आग भड़की. थोड़ी ही देर में आग ने आसपास के मवेशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में विशुनदेव ठाकुर, किशुनदेव ठाकुर और नरेश ठाकुर के मवेशी घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. सबसे ज्यादा नुकसान विशुनदेव ठाकुर को हुआ, जिनके दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू

आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया. चापाकल और बाल्टियों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उनकी तत्परता से अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और अंचल कार्यालय को दे दी गई है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कौन संभालेगा गृह विभाग? समझिए नया पावर फॉर्मूला

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
34 ° C
34 °
34 °
55 %
2.1kmh
2 %
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
37 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here