🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,441.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,620.03 💵 USD / INR : ₹ 95.42 📈 Sensex : 78,079.96 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Road Accident: खगड़िया में बांस लदे ठेले से टकराई बाइक, युवक की मौत, 2 गंभीर

Khagaria Road Accident: खगड़िया में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक और बांस लदे ठेले की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

Khagaria Road Accident: खगड़िया में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक और बांस लदे ठेले की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

Khagaria Road Accident: खगड़िया जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही जान चली गई जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना देवरी कब्रिस्तान के पास अगुआनी–महेशखूंट मार्ग पर हुई, जहां आमने-सामने की टक्कर ने तीन परिवारों को झकझोर दिया.

आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गोगरी जमालपुर से बिठला गांव की ओर जा रहे थे. उसी दौरान मड़ैया की तरफ से जमालपुर की ओर बढ़ रहा बांस लदा ठेला देवरी कब्रिस्तान के समीप सामने आ गया. दोनों के बीच तेज भिड़ंत हुई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक की मौके पर मौत, दो की हालत नाजुक

इस हादसे में बिठला गांव निवासी 21 वर्षीय अमरजीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, बेगूसराय निवासी 14 वर्षीय मोहित कुमार और 12 वर्षीय सिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस ने पहुंचकर घायलों को भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया सहायक थाना की प्रभारी सावित्री कुमारी मौके पर पहुंचीं. पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल परबत्ता अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डॉक्टर ने बताई गंभीर चोट

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. कुमार आशुतोष ने बताया कि घायल मोहित कुमार की जीभ कट गई है, जिससे उसे बोलने में गंभीर परेशानी हो रही है. अन्य घायल की भी हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कौन संभालेगा गृह विभाग? समझिए नया पावर फॉर्मूला

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
100%
2.1m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें