वायरल वीडियो

MP Arrested: पुलिस ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से सांसद को उठाया, यौन शोषण मामले का है आरोपी

MP Rakesh Rathore Arrested: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एमपी को उनके घर से गिरफ्तार कर लेकर पुलिस ले गयी है.

Rakesh Rathore Arrested : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एमपी को उनके घर से हिरासत में लेकर पुलिस ले गयी है. बताया जाता है कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज हो गया था और वह अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान पुलिस पहुंची और बीच प्रेस कांफ्रेंस से उनको हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ हादसे की होगी न्यायिक जांच, सीएम योगी ने किया 25-25 लाख की मदद का एलान

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनसे सरेंडर करने को कहा था. दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी.

महिला ने किस तरह का लगाया था आरोप?

महिला ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया था कि राठौर शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहा है.

यौन शोषण के आरोप में राकेश राठौर की गिरफ्तारी

राकेश राठौर के खिलाफ 17 जनवरी को एक महिला ने कोतवाली नगर थाने में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था. महिला ने चार से सांसद पर यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, महिला ने पुलिस को सबूत के तौर पर फ़ोन कॉल रिकॉर्ड भी दिए और बताया कि उसे धमकियां दी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सांसद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा लेकिन बावजूद इसके वो अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट से गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी करा लिया था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
78 %
4.1kmh
39 %
Sun
26 °
Mon
41 °
Tue
39 °
Wed
38 °
Thu
33 °

अन्य खबरें