🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : 43 साल वायुसेना की सेवा के बाद अब रामलला की सेवा, CEO बनते ही बोले जितेंद्र मिश्रा

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का नया CEO नियुक्त किया है. नियुक्ति के बाद उन्होंने इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद बताते हुए 43 साल की राष्ट्र सेवा के बाद रामलला और श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर कहा. उन्होंने अतीत की बजाय भविष्य पर फोकस रखने की बात भी कही.

विज्ञापन

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का नया CEO नियुक्त किया है. नियुक्ति के बाद उन्होंने इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद बताते हुए 43 साल की राष्ट्र सेवा के बाद रामलला और श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर कहा. उन्होंने अतीत की बजाय भविष्य पर फोकस रखने की बात भी कही.

विज्ञापन

Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के नए CEO के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयन किया है. नियुक्ति के बाद पहली बार उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद और अपने जीवन का सौभाग्य बताया.

CEO बनने पर जताया आभार

जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह चयन समिति का हार्दिक धन्यवाद करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इतने उम्मीदवारों में से उनका चयन होना उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसे श्रीराम का आशीर्वाद मानते हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्यों की एंट्री, इन नामों पर लगी मुहर

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना में 43 वर्ष राष्ट्र सेवा करने के बाद उन्हें अब श्रीराम मंदिर और श्रीराम भक्तों की सेवा का अवसर मिला है. इसे उन्होंने अपने जीवन की नई जिम्मेदारी बताया.

चयन प्रक्रिया पर क्या कहा?

राम मंदिर के नवनियुक्त CEO ने कहा कि चयन प्रक्रिया की जानकारी इंटरनेट और मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की गई थी. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया और उसके मानकों के बारे में विस्तार से चयन समिति ही बता सकती है.

उन्होंने दोहराया कि वह सबसे पहले चयन समिति, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भगवान श्रीराम के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. साथ ही प्रार्थना की कि उन्हें इस दायित्व को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने की सामर्थ्य मिले.

विवादों पर नहीं, भविष्य पर रहेगा फोकस

ट्रस्ट से जुड़े बीते विवादों और एक डिफेंस अधिकारी को CEO बनाए जाने के सवाल पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह अतीत की बजाय आने वाले समय की बात करना पसंद करेंगे.

उन्होंने कहा कि बीती बातों को पीछे छोड़कर प्रभु राम की कृपा से इस जिम्मेदारी को सर्वोत्तम तरीके से निभाने का प्रयास करेंगे.

अभी योजना बताना जल्दबाजी

आगे की कार्ययोजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका चयन अभी-अभी हुआ है, इसलिए इस समय किसी योजना पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि CEO का कार्यभार संभालने के बाद ट्रस्ट के विश्वास और अपनी टीम के सहयोग से राम मंदिर के लिए उत्तम से उत्तम कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे. साथ ही भगवान श्रीराम से इसके लिए सामर्थ्य देने की प्रार्थना करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, 13 साल की सेवा के बाद भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें