इस खबर में क्या है?
Mahila Rojgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है. पहले चरण में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई थी और अब चयनित लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये की अगली किस्त दिए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. अधिकारियों के अनुसार, यह किस्त जारी करने से पहले आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और इसी के आधार पर खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोजगार से जुड़ी जानकारी और अंतिम प्रक्रिया पूरी
योजना के तहत दूसरी किस्त देने से पहले 25 अप्रैल को लाभार्थी महिलाओं से रोजगार संबंधी जानकारी एकत्र करने की तारीख तय की गई थी. इसे अंतिम चरण की कागजी प्रक्रिया माना जा रहा है. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही चिन्हित महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी. विभागीय जानकारी के अनुसार लगभग 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे भी इस चरण के लिए पूरा किया गया है.
मई में खाते में आ सकती है राशि
जीविका से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, दूसरी किस्त की राशि मई महीने में लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की संभावना है. इसके लिए सूचीबद्ध महिलाओं की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन कार्य जारी है. वहीं लगभग 5000 महिलाओं को यह राशि स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपयोग करनी होगी.
दस्तावेज और जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही
दूसरी किस्त जारी करने से पहले महिलाओं से कई जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है. इसमें पहले मिली 10 हजार रुपये की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कैश बुक का रिकॉर्ड, व्यवसाय योजना का पालन और ऋण समिति की अनुशंसा शामिल है. 20 अप्रैल तक सभी दस्तावेज जमा कराए गए थे और 22 अप्रैल से लोन कमेटी की बैठकों में आवेदनों को स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.
पांच चरणों में मिलेगी पूरी सहायता राशि
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को कुल पांच किस्तों में 2 लाख 10 हजार रुपये की सहायता दी जानी है. पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है. योजना के अनुसार दूसरी किस्त 20 हजार रुपये की होगी, इसके बाद तीसरी किस्त 40 हजार, चौथी किस्त 80 हजार और अंतिम पांचवीं किस्त 60 हजार रुपये की होगी. अंतिम किस्त का उपयोग ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-वर्दी को लेकर बिहार पुलिस सख्त, जूलरी-मेकअप और सिगरेट-पान पर रोक, ड्यूटी में अनुशासन पर जोर
इसे भी पढ़ें-राजधानी पटना से बड़ी खबर, हवलदार ने उठाया बड़ा कदम; रात में गूंज उठी चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें-पटना परीक्षा केंद्र पर बड़ा खुलासा, BPSC एग्जाम में आंसर की खेल; अभ्यर्थी और महिला सुपरवाइजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें-पंचायत चुनाव 2026 : हाजीपुर में चुनावी खाका तैयार, डेटा से तय होगा आरक्षण—पूरी प्रक्रिया होगी हाईटेक
इसे भी पढ़ें-सत्ता की ‘अग्निपरीक्षा’ आज, सम्राट सरकार का विश्वास मत—संख्या बल भारी, विपक्ष तैयार हमले को
इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव
इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

