🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

राज्यसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार का दौरा तय, समृद्धि यात्रा के नए चरण का शेड्यूल जारी

Bihar Politics : बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के अगले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इस चरण में मुख्यमंत्री कई जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के अगले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इस चरण में मुख्यमंत्री कई जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार में राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का नया चरण शुरू होने जा रहा है. सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यह चरण 17 मार्च से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे.

पहले दिन भागलपुर और बांका में कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री भागलपुर और बांका जिले में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके बाद दूसरे दिन उनका दौरा जमुई और नवादा जिलों में प्रस्तावित है, जहां वे अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें-हार के बाद तेजस्वी यादव पहली बार RJD दफ्तर पहुंचे, भितरघातियों को जमकर ललकारा

तीसरे और चौथे दिन इन जिलों का दौरा

यात्रा के तीसरे दिन मुख्यमंत्री मुंगेर और लखीसराय में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वहीं अंतिम दिन उनका कार्यक्रम गया और औरंगाबाद में तय किया गया है. इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा.

राज्यसभा चुनाव के बीच बढ़ी सियासी चर्चा

इधर राज्यसभा चुनाव को लेकर भी बिहार की राजनीति गर्म है. राज्य से पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.

एनडीए के भीतर हुए समझौते के तहत भाजपा और जदयू को दो-दो सीटें दी गई हैं, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के हिस्से में आई है.

नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में उतरने के बाद राज्य में अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. हालांकि एनडीए के कई नेताओं का कहना है कि इस मामले में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ही करेंगे.

इसे भी पढ़ें-राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में NDA की मैराथन बैठकें, पांचों सीटों पर जीत का दावा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
75%
2.6m/s
9%
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें