🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जदयू से अनंत सिंह की विदाई, पत्नी नीलम देवी भी निष्कासित; आखिर क्यों हुई कार्रवाई?

Anant Singh JDU Expulsion : बिहार में जेडीयू ने विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है. विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार और नीतीश कुमार पर बयान को कार्रवाई की प्रमुख वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Anant Singh JDU Expulsion : बिहार में जेडीयू ने विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की गई है. विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार और नीतीश कुमार पर बयान को कार्रवाई की प्रमुख वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Anant Singh JDU Expulsion : बिहार की राजनीति में अनंत सिंह को लेकर जेडीयू ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है. इतना ही नहीं, जेडीयू ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की है. अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है.

इस कार्रवाई के बाद अनंत सिंह की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं. खास बात यह है कि पार्टी के इस फैसले से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मुलाकात के कुछ ही देर बाद अनंत सिंह के निष्कासन का आदेश जारी हुआ. इस मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों घटनाओं के बीच कम समय के अंतर को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

‘बुखार’ और ‘पैरासिटामोल’ पर भिड़े नीरज कुमार-प्रशांत किशोर, कच्चा-चिट्ठा खोलने की चेतावनी
जदयू से अनंत सिंह की विदाई, पत्नी नीलम देवी भी निष्कासित; आखिर क्यों हुई कार्रवाई? Anant Singh JDU Expulsion

तीन मोर्चों पर बढ़ी अनंत सिंह की मुश्किलें

अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू की कार्रवाई के पीछे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के बजाय दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करना प्रमुख वजह बताई जा रही है. बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान उन पर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगा. उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया था. उनके नामांकन के दौरान रोड शो करने के साथ चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया था. पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन माना.

हालांकि, पार्टी के भीतर अनंत सिंह को लेकर नाराजगी की वजह केवल चुनावी गतिविधियां ही नहीं थीं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके ‘नौ मर्डर’ वाले बयान ने भी नेतृत्व को असहज किया था. बयान वायरल होने के बाद अनंत सिंह ने सफाई देकर अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के भीतर नाराजगी बनी रही.

इसके अलावा, अनंत सिंह लगातार जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार और पार्टी के दूसरे नेताओं पर भी निशाना साध रहे थे. इससे संगठन के भीतर मतभेद और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे थे. इन घटनाओं के बीच पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया.

मतदान के अगले दिन क्यों आया निष्कासन का आदेश?

जेडीयू सूत्रों का कहना है कि अनंत सिंह को निष्कासित करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका था. पार्टी इसके लिए उचित समय का इंतजार कर रही थी. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के अगले दिन उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

पटना शिक्षक सीट पर पहली बार जन सुराज का दांव, डॉ दिव्या ज्योति भरेंगी पर्चा; जानिए कौन हैं प्रत्याशी

ललन सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद निष्कासन का आदेश जारी होने से इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, मुलाकात और कार्रवाई के बीच संबंध को लेकर पार्टी की ओर से कोई अलग वजह सामने नहीं रखी गई है.

नीलम देवी भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर

जेडीयू ने अनंत सिंह के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के साथ पार्टी ने उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए भी विधानसभा अध्यक्ष से सिफारिश की है.

अब इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से होने वाली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी. जेडीयू के इस फैसले ने बिहार की राजनीति में अनंत सिंह की स्थिति को लेकर नया सवाल खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-

पटना शिक्षक सीट पर पहली बार जन सुराज का दांव, डॉ दिव्या ज्योति भरेंगी पर्चा; जानिए कौन हैं प्रत्याशी
जदयू में नीरज बनाम अनंत की लड़ाई पहुंची नए मोड़ पर, ललन सिंह बोले- ‘दो लोगों के झगड़े में नहीं पड़ता’
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
20.5 ° C
20.5 °
20.5 °
73%
1.9m/s
0%
रवि
30 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
26 °

अन्य खबरें

विज्ञापन