🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,929.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,496.12 💵 USD / INR : ₹ 94.52 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,929.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,496.12 💵 USD / INR : ₹ 94.52 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

आरपीएफ जवान हत्याकांड की जांच को पहुंचे DIG, लैलख स्टेशन पर लेंगे घटनास्थल की जानकारी

Bhgalpur News : लैलख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. पूर्व रेलवे आरपीएफ के डीआईजी रफीक अंसारी मंगलवार को भागलपुर पहुंचे. वह घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जांच की प्रगति की जानकारी लेंगे.

विज्ञापन

Bhgalpur News : लैलख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. पूर्व रेलवे आरपीएफ के डीआईजी रफीक अंसारी मंगलवार को भागलपुर पहुंचे. वह घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जांच की प्रगति की जानकारी लेंगे.

विज्ञापन

Bhgalpur News : भागलपुर में लैलख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार की हत्या के मामले में जांच का दायरा और तेज हो गया है. मामले की समीक्षा करने के लिए पूर्व रेलवे आरपीएफ के डीआईजी रफीक अंसारी मंगलवार सुबह भागलपुर पहुंचे. वह हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से भागलपुर स्टेशन पहुंचे और यहां से सीधे लैलख स्टेशन के लिए रवाना हो गए.

सूत्रों के अनुसार डीआईजी घटनास्थल और उससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लेंगे. साथ ही मामले की जांच में जुटे अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त करेंगे. आरपीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों की भी समीक्षा की जाएगी.

नदी से बरामद हुई थी जवान की लाश

धर्मेंद्र कुमार कहलगांव पोस्ट में पदस्थापित थे और लैलख स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे. बाद में उनकी लाश लैलख स्टेशन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर शंकरपुर पुल के समीप कतरिया नदी से बरामद की गई थी. शव की स्थिति बेहद खराब थी, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया गया था.

मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

जवान की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही लैलख निवासी चिक्कू यादव को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है. अब डीआईजी के दौरे को मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
94%
शुक्र
32 °
शनि
34 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
30 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें