इस खबर में क्या है?
Purnea Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने स्थायी सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए करीब 294.05 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी (EPC) टेंडर जारी कर दिया है. इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को नई पहचान देगी.
बिहार में अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री, निबंधन विभाग ऑनलाइन करेगा पुराने रिकॉर्ड
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 22, 2026
पिछले वर्ष 15 सितंबर 2025 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के अंतरिम सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन कर सीमांचल सहित उत्तर-पूर्वी बिहार के लाखों लोगों को हवाई संपर्क की ऐतिहासिक… pic.twitter.com/hCKYvD1hD0
Purnea Airport: प्रधानमंत्री के उद्घाटन का भी किया जिक्र
सम्राट चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के अंतरिम सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन किया था. इसके बाद सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के लाखों लोगों को पहली बार नियमित हवाई सेवा का लाभ मिला. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से बेहतर एयर कनेक्टिविटी की प्रतीक्षा कर रहा था.
रोजाना हो रही हैं 10 उड़ानों का संचालन
मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से प्रतिदिन 10 उड़ानों का सफल संचालन हो रहा है. इससे यह स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में हवाई यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.
अत्याधुनिक टर्मिनल समेत कई सुविधाएं विकसित होंगी
करीब 294.05 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत स्थायी सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ अत्याधुनिक टर्मिनल भवन, आधुनिक एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और बाहरी क्षेत्र के विकास से जुड़े कई कार्य किए जाएंगे. परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
सीमांचल में पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
सम्राट चौधरी ने कहा कि स्थायी सिविल एन्क्लेव बनने से सीमांचल क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार के समन्वित प्रयासों से विकसित बिहार के लक्ष्य को नई गति मिल रही है.
इसे भी पढ़ें-


