🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,330.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,702.97 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,330.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,702.97 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद : ड्रोन से अवैध खनन पर CISF की नजर, केबल लूट और कोयला चोरी की पड़ताल तेज

Dhanbad News : सीआईएसएफ ने ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में अवैध खनन, कोयला चोरी और केबल लूट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. ड्रोन सर्विलांस के जरिए कई संवेदनशील इलाकों का हवाई सर्वे किया गया. अवैध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट कोयला मंत्रालय को भेजी जाएगी.

विज्ञापन

Dhanbad News : सीआईएसएफ ने ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में अवैध खनन, कोयला चोरी और केबल लूट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. ड्रोन सर्विलांस के जरिए कई संवेदनशील इलाकों का हवाई सर्वे किया गया. अवैध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट कोयला मंत्रालय को भेजी जाएगी.

विज्ञापन

Dhanbad News : ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में केबल लूट, कोयला चोरी और अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए सीआईएसएफ ने अभियान तेज कर दिया है. शुक्रवार को शीतलपुर सीआईएसएफ के कमांडेंट राहुल सिंह गौतम के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न कोलियरियों का निरीक्षण किया और ड्रोन सर्विलांस के जरिए पूरे इलाके का हवाई आकलन किया.

निरीक्षण के दौरान टीम ने पहले बंद कराई गई अवैध सुरंगों, संभावित अवैध खनन स्थलों और ईसीएल प्रबंधन की ओर से कराई गई डोजरिंग की प्रभावशीलता का भी मूल्यांकन किया. ड्रोन से कई स्थानों की तस्वीरें और अन्य साक्ष्य जुटाए गए.

जेल में बंद प्रमोद की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल की चार्जशीट

अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही साइकिलें और कोयला भी जब्त किया गया. सीआईएसएफ की टीम ने मुगमा, भालोकसुंदा, दुधियापानी और गलफरबाड़ी क्षेत्र का दौरा कर अवैध खनन और केबल लूट से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाई.

अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में बड़े पैमाने पर केबल लूट और अवैध खनन के संकेत मिले हैं. ड्रोन सर्विलांस के दौरान कई महत्वपूर्ण तस्वीरें भी ली गई हैं. साथ ही अवैध खनन में शामिल लोगों और चोरी के कोयले की खपत के ठिकानों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है.

सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के साथ-साथ कोयला मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
66%
4.1m/s
94%
मंगल
33 °
बुध
35 °
गुरु
32 °
शुक्र
34 °
शनि
33 °

अन्य खबरें