विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची : विधवा के हक में 12 साल बाद आया फैसला, मुआवजे समेत अंतिम संस्कार खर्च देने का निर्देश

Ranchi News : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी को बड़ी राहत दी है. अदालत ने मुआवजे के साथ ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना और अंतिम संस्कार का खर्च देने का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है.

विज्ञापन

Ranchi News : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी को बड़ी राहत दी है. अदालत ने मुआवजे के साथ ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना और अंतिम संस्कार का खर्च देने का आदेश दिया. हाईकोर्ट ने कहा कि कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है.

विज्ञापन

Ranchi News : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने कर्मचारी क्षतिपूर्ति मामले में श्रम न्यायालय के पुराने आदेश में संशोधन करते हुए बीमा कंपनी को मुआवजे के साथ दुर्घटना की तारीख से ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना और अंतिम संस्कार का खर्च भी देने का निर्देश दिया है.

यह मामला गिरिडीह के ट्रक चालक लक्ष्मण मंडल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से जुड़ा है. उनकी पत्नी सुदामा देवी ने मुआवजे को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है. ऐसे मामलों में यदि दुर्घटना के एक महीने के भीतर मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है तो कानून के तहत ब्याज देना अनिवार्य है. परिस्थितियों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

अदालत ने यह भी माना कि मृतक की विधवा को समय पर मुआवजा नहीं मिला. वर्ष 2014 में देवघर के श्रम न्यायालय ने जो आदेश पारित किया था, उसमें कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के इन महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विचार नहीं किया गया था.

इन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने श्रम न्यायालय के आदेश में संशोधन किया और बीमा कंपनी को मुआवजे के साथ दुर्घटना की तारीख से ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना तथा अंतिम संस्कार का खर्च भी देने का निर्देश दिया.

सिल्ली थाना में जन शिकायत शिविर, छह मामलों की सुनवाई; चार का मौके पर हुआ समाधान
बड़गाईं जमीन घोटाले में तीन साल बाद बड़ी न्यायिक कार्रवाई, 14 आरोपियों पर आरोप तय
 प्रदर्शन खत्म होते ही खुली सड़कें, बैरिकेड हटे तो सामान्य हुआ ट्रैफिक
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
49%
3.8m/s
94%
शनि
35 °
रवि
38 °
सोम
38 °
मंगल
35 °
बुध
36 °

अन्य खबरें