🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,330.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,702.97 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,330.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,702.97 💵 USD / INR : ₹ 94.79 📈 Sensex : 75,577.58 (-1.23%) 📊 Nifty 50 : 23,635.10 (-0.61%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जमेशदपुर : लोको पायलटों को सर्पदंश से बचाव का प्रशिक्षण, सांपों की पहचान भी सिखाई

jamshedpur News : जमशेदपुर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों के लिए सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया. करीब 140 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट इसमें शामिल हुए. प्रशिक्षण में सांपों की पहचान से लेकर सर्पदंश के प्राथमिक उपचार तक की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

jamshedpur News : जमशेदपुर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों के लिए सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया. करीब 140 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट इसमें शामिल हुए. प्रशिक्षण में सांपों की पहचान से लेकर सर्पदंश के प्राथमिक उपचार तक की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

jamshedpur News : रेलकर्मियों को सर्पदंश जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. भारत सरकार के राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम, नियंत्रण एवं संरक्षण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 140 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट शामिल हुए.

इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में रांची, आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के वंदे भारत, सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी से जुड़े लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने हिस्सा लिया.

रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि रेलकर्मियों का कार्यक्षेत्र अक्सर जंगलों और सुनसान इलाकों से होकर गुजरता है, जहां सर्पदंश का खतरा बना रहता है. ऐसे में सही जानकारी और समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्रस्तुति, टेली फिल्म और डमी सर्प की मदद से प्रतिभागियों को विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान कराई गई. साथ ही सर्पदंश के लक्षण, प्राथमिक उपचार की सही प्रक्रिया और शरीर पर विष के प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें-

एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड और आउटसोर्सिंग कर्मियों को जल्द मिलेगा बकाया वेतन
रिसर्च लैब्स का ‘सिरदर्द’ दूर करेगा जमशेदपुर के प्रशांत का AI टूल, मिला वैश्विक सम्मान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.1m/s
100%
मंगल
31 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें