🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ranchi Suicide News: हटिया में महिला ने की आत्महत्या, भाई ने जताई ये आशंका

Ranchi Suicide News : रांची के जगन्नाथपुर में बंद घर का दरवाजा टूटने के बाद 28 वर्षीय महिला फंदे से लटकी मिली. परिजनों के अनुसार दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति बच्चों को लेकर पटना चले गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Ranchi Suicide News : रांची के जगन्नाथपुर में बंद घर का दरवाजा टूटने के बाद 28 वर्षीय महिला फंदे से लटकी मिली. परिजनों के अनुसार दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति बच्चों को लेकर पटना चले गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Ranchi Suicide News: रांची के हटिया स्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बंद घर का दरवाजा टूटते ही परिवार के सामने दर्दनाक मंजर आ गया. विकास नगर रोड नंबर-2 स्थित दिव्या एन्क्लेव में 28 वर्षीय मीनू कुमारी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो दिन से अकेली थी महिला, सुबह पहुंचा था परिवार

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, मीनू पिछले दो दिनों से घर में अकेली रह रही थी. सोमवार सुबह जब उसका भाई सुबोध कांत और अन्य परिजन घर पहुंचे, तो काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां मीनू फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना जाने से पहले हुआ था पति-पत्नी में विवाद

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मीनू के पति गौरव कुमार ठेकेदारी का काम करते हैं. दो दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद गौरव बच्चों को साथ लेकर पटना चले गए थे, जबकि मीनू रांची स्थित घर में ही रह गई थी.

भाई ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद के बाद मीनू ने आत्महत्या की. हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही होगी.

भाई के लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ केस

मृतका के माता-पिता और भाई सिंह मोड़ इलाके में रहते हैं. सुबोध कांत हाईकोर्ट में कार्यरत हैं. उनके लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जगन्नाथपुर थाना पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

70 सीट बढ़ने के बाद पहली बार 250 सीटों पर दाखिला, नामांकन का आज दूसरा दिन
झारखंड में 6,722 बूथों पर एक भी नया मतदाता आवेदन नहीं, रांची के 1209 बूथ सबसे पीछे
अफीम तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दनुवा घाटी में मुठभेड़ के बाद एक आरोपी घायल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
74%
3.6m/s
78%
शनि
30 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें