Hazaribagh News : पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी. शनिवार देर रात तेरह माइल के पास कोयला ढुलाई में लगे दो हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. वारदात के बाद बदमाश मौके पर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में जांच और अपराधियों की तलाश में जुट गई है.
बिहार के 7 जिलों को मिलेगा ईको टूरिज्म का तोहफा, जानिए किन जिलों का हुआ चयन
सात राउंड फायरिंग, लोहे की रॉड से तोड़े दोनों हाईवा के शीशे
वाहन चालकों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तीन अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही दोनों हाईवा तेरह माइल से करीब 200 मीटर आगे पहुंचे, बदमाशों ने उन पर करीब सात राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद लोहे की रॉड से वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए. घटना के दौरान चालक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले.
घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक गैंगस्टर के नाम से एक ऑडियो तेजी से वायरल होने लगा. वायरल ऑडियो में घटना की जिम्मेदारी लेने समेत कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
डीसी-एसपी के दौरे के कुछ घंटे बाद अपराधियों ने दी चुनौती
गौरतलब है कि शनिवार को ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी. अधिकारियों के दौरे के कुछ घंटे बाद ही हुई इस वारदात को अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.
तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, पुलिस ने दंगा फैलाने का लगाया आरोप, जानिए कैसे हुई कार्रवाई
Hazaribagh News : 24 जुलाई को पुलिस ने प्रिंस गिरोह पर की थी कार्रवाई
इससे पहले 24 जुलाई की रात केरेडारी पुलिस ने गिरोह के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अपराधी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरे आरोपी को पिस्टल और बाइक के साथ दबोचा गया था. इसके बावजूद गिरोह की गतिविधियां थमती नजर नहीं आ रही हैं.
अप्रैल में भी फूंका गया था हाईवा, बढ़ी परिवहन कर्मियों की चिंता
22 अप्रैल 2026 को भी तेरह माइल के पास दिनदहाड़े कोयला ढुलाई में लगे एक हाईवा वाहन में अपराधियों ने आग लगा दी थी. लगातार हो रही घटनाओं से कोयला परिवहन में लगे चालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल है. परियोजना प्रबंधन ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें-

