🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार से MP और झारखंड तक बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके का हाल

Heavy Rain Alert : बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 5 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई दिनों तक बारिश के साथ आंधी-वज्रपात की संभावना है. झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 5 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई दिनों तक बारिश के साथ आंधी-वज्रपात की संभावना है. झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : 5 सितंबर को बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. पश्चिम चंपारण से सारण तक पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं बिहार के कई अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

 पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में येलो अलर्ट रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन हो सकता है.

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक कई दिन बदला रहेगा मौसम

मौसम का असर केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगा. उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है. इसके चलते 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

बिहार से MP और झारखंड तक बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके का हाल Heavy Rain Alert 5sep

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 और 6 सितंबर तक बारिश का दौर चल सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 8 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके बाद 8 से 10 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में भी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा रहेगा.

त्रिशूली टनल में 9 दिन बाद हुआ चमत्कार, जिंदा निकले दो युवक; रेस्क्यू जारी

5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश में मौसम अस्थिर रहने का अनुमान है और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश का असर

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम राहत देने के मूड में नहीं है. 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 5 से 10 सितंबर के बीच कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

इस दौरान दोनों राज्यों में सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

झारखंड में बादल, बारिश के साथ बढ़ेगा तापमान

झारखंड में 5 से 7 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघगर्जन हो सकता है.

बिहार से MP और झारखंड तक बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके का हाल Heavy Rain Alert 5sep 2026

इस दौरान अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है. 8 सितंबर को भी राज्य में बादल छाए रहेंगे और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गर्जन की संभावना बनी रहेगी.

पूर्वोत्तर में 10 सितंबर तक बारिश का सिलसिला

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 5 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में 5 से 8 सितंबर तथा 10 सितंबर को बारिश हो सकती है.

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है.

प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इस तरह 5 सितंबर से शुरू होने वाला बारिश का दौर अलग-अलग इलाकों में अलग अवधि तक जारी रहने वाला है. बिहार में जहां 5 सितंबर को कई जिलों पर अलर्ट है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में आने वाले दिनों तक मौसम का असर देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-

न्यू फरक्का के पास जमीन धंसी, 29 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट
भारी बारिश से फरक्का में धंसा ट्रैक, 400 कर्मचारी बहाली में जुटे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
58%
शनि
33 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
31 °
बुध
29 °

अन्य खबरें