विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur City: भागलपुर के जगदीशपुर और गोराडीह में सिंचाई व्यवस्था होगी दुरुस्त, खर्च होंगे 11.85 करोड़ रुपये

विज्ञापन

Bhagalpur City: भागलपुर जिले के जगदीशपुर और गोराडीह में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होगी. पइन व बीयर के जीर्णोद्धार योजना को मंजूरी मिल गयी है. इस 11.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Bhagalpur City: भागलपुर जिले के जगदीशपुर और गोराडीह में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त होगी. पइन व बीयर के जीर्णोद्धार योजना को मंजूरी मिल गयी है. इस 11.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस राशि से श्रीरामपुर दरियाचक चेक डैम का निर्माण, सोनिया नदी पर मोहनपुर चेक डैम का पुर्नस्थापन कार्य, पैजमारा बीयर का निर्माण कार्य एवं कर्रा नदी पर भरोखर बीयर का निर्माण होगा.

वहीं, बसावनगंज एवं खीरजान पइन का जीर्णोद्धार कार्य भी कराया जायेगा. दो ग्रुप में यह कार्य होगा. हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत लघु जल संसाधन विभाग एजेंसी के माध्यम से यह काम करायेगा. इसके लिए निविदा जारी कर दी गयी है. 21 फरवरी को तकनीकी बिड खोला जायेगा और इसके बाद वित्तीय बिड खोला जायेगा. वहीं, चयनित एजेंसी के लिए इस कार्य को एक वर्ष में पूरा करना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें:

बिहार के कृषि विश्वविद्यालय में क्लॉथ बैंक का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा आवश्यक वस्त्र

भागलपुर में मेयर ने वेडिंग जोन की सुविधाओं और सेवाओं का किया मूल्यांकन

भागलपुर में मानदेय नहीं मिलने से नाराज वाटर वर्क्स के मजदूर आज से ठप करेंगे कार्य

भागलपुर में धीमी गति से पंचायत सरकार भवन बनने पर मुखिया को किया जायेगा शोकॉज

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
4.1m/s
48%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें