Bhopal ISBT Bus Fire : गोविंदपुरा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) में रविवार शाम आग लगने से छह रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गईं. वर्मा ट्रेवल्स की खड़ी आठ बसें आग की चपेट में आ गईं. इनमें चार बसें पूरी तरह जल गईं, जबकि बाकी चार बसों का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल जाने वाले यात्रियों की यात्राएं रद्द करनी पड़ीं.
इसे भी पढ़ें-मुंबई में रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव और पाकिस्तानी चैनल से संपर्क का शक
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: A fire broke out in buses parked at the ISBT bus stand. Municipal Corporation and fire brigade teams are engaged in efforts to douse the flames. https://t.co/trVRNae5Oz
— ANI (@ANI) October 25, 2026
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था. परिसर में अफरा-तफरी के बीच दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Bhopal ISBT Bus Fire : एक बस से दूसरी बस तक पहुंची आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. इसके बाद एक बस में आग दिखाई दी और देखते ही देखते पास में खड़ी दूसरी बसें भी इसकी चपेट में आ गईं. सभी आठ बसें डीजल इंजन वाली थीं. बस मालिक ने शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
इसे भी पढ़ें-आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल, ₹1,628 करोड़ से बनी लाइन; रायपुर तक सफर सिर्फ ₹55
आग के पीछे हादसा या साजिश, जांच जारी
गोविंदपुरा एसीपी अदिति भावसार के अनुसार, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे किसी की भूमिका थी. इसके लिए आईएसबीटी परिसर में लगे आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह सामने आ सकेगी.
इसे भी पढ़ें-




