- Advertisment -

वायरल वीडियो

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बेगूसराय में सिर्फ 1 किलोमीटर चले पैदल, समाप्त हो गई पदयात्रा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने कन्हैया कुमार की अगुआई में हो रही पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भाग लिया. विडंबना यह रही कि कन्हैया के साथ राहुल गांधी सिर्फ 1 किलोमीटर तक ही पैदल चले और पदयात्रा समाप्त हो गयी है.

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीते 4 महीने में यह तीसरा बिहार दौरा है. वह एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. वे बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने कन्हैया कुमार की अगुआई में हो रही पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भाग लिया. विडंबना यह रही कि कन्हैया के साथ राहुल गांधी सिर्फ 1 किलोमीटर तक ही पैदल चले और पदयात्रा समाप्त हो गयी है. वहीं, सभा को संबंधित किए बिना ही पटना के लिए रवाना हो गए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग में लेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, पैदल चलने के दौरान देखा गया कि राहुल गांधी अचानक चलते-चलते रुक गए और भीड़ से एक युवक को बुलाया और उसकी समस्या सुनी. पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद भी करते दिखे. इस दौरान पलायान रोको नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली.

24 मिनट में यात्रा समाप्त, सभा भी कैंसिल

राहुल गांधी की पद यात्रा सिर्फ 24 मिनट में समाप्त हो गई. राहुल गांधी को नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन अचानक इस सभा को कैंसिल किया गया और सभा को बिना संबोधित किये ही राहुल गांधी वापस पटना लौट गए.

इसे भी पढ़ें

लोगों से की थी खास अपील

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं. पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने. लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे. आप भी व्हाइट टी-शर्ट पहन कर आइए. सवाल पूछिए, आवाज उठाइए. सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए.” यानी, खुद रविवार को बेगूसराय आने की जानकारी दी थी.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
20 %
2.1kmh
1 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें