विज्ञापन

वायरल वीडियो

Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी, NIA ने 20 दिनों की मांगी रिमांड, अब कोर्ट सुनाएगा फैसला

Mumbai Terror Attacks: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस में सुनवाई पूरी हो चुकी है. एनआईए ने राणा की 20 दिन की कस्टडी की मांग की. थोड़ी देर में कोर्ट फैसला सुना सकती है.

विज्ञापन

Mumbai Terror Attacks: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस में सुनवाई पूरी हो चुकी है. एनआईए ने राणा की 20 दिन की कस्टडी की मांग की. थोड़ी देर में कोर्ट फैसला सुना सकती है. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से भारत लाया गया. शाम में उसे लेकर विशेष विमान दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड किया. जब तहव्वुर का विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा तो, उससे पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया था.

राणा का एयरपोर्ट पर मेडिकल टेस्ट कराया गया. उसे वहां से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया. इसके लिए सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तहव्वुर राणा के खिलाफ कोर्ट में पेश किए गए सबूत

तहव्वुर राणा को कोर्ट के सामने पेश किया गया है. इस मामले में कोर्ट में बहस चली. एनआईए की ओर से सीनियर वकील दयान कृष्णन ने अदालत के सामने राणा के खिलाफ सबूत पेश किए. एनआईए राणा की रिमांड की मांग की है.

इसे भी पढ़ें

राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा

तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे.

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है राणा

राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है.

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्या बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, “देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से अभिनंदन करता हूं। करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी। उसके अनुसार अमेरिका ने भारत देश के सबसे बड़े अपराधी को हस्तांतरीत किया। इसके लिए मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भी अभिनंदन करता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के लिए जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी।”

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें