🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, रेस्क्यू कर छत्राओं को निकाला बाहर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लग गई. इस आग की वजह से न सिर्फ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा बल्कि हॉस्टल में रह रही लड़किया भी इसके चपेटे में आ गईं. यह घटना बुध्वार दोपहर के समय में हुई जब ज्यादातर लड़कियां लंच के बाद आराम कर रही थीं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लग गई. इस आग की वजह से न सिर्फ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा बल्कि हॉस्टल में रह रही लड़किया भी इसके चपेटे में आ गईं. यह घटना बुध्वार दोपहर के समय में हुई जब ज्यादातर लड़कियां लंच के बाद आराम कर रही थीं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लग गई. इस आग की वजह से न सिर्फ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा बल्कि हॉस्टल में रह रही लड़किया भी इसके चपेटे में आ गईं. यह घटना बुध्वार दोपहर के समय में हुई जब ज्यादातर लड़कियां लंच के बाद आराम कर रही थीं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. सभी लड़कियां पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि आग के कारण काफी नुकसान पहुंचा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैसे लगी आग?  

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के एक कमरे में एक लड़की ने दिया जला कर छोड़ दिया था, जिसके कारण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली की लकड़ी से बने केबिन के साथ उसमें रखे सारा सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गया. हॉस्टल 3 फ्लोर के बिल्डिंग में चलता है और आग केवल हॉस्टल वाले फ्लोर पर ही लगी थी. 

आग के कारण छात्राओं में मची अफरातफरी 

जिस समय गर्ल्स हॉस्टल में आग लगी थी, उस समय कई छात्राएं वहां मौजूद थी. जिस वजह से छात्राओं में अफरातफरी मच गई. हालांकि दमकलकर्मियों ने 15 से अधिक छात्राओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें–

आग फैलते ही लड़कियों में मची अफरा तफरी  

बताया जा रहा है कि  लड़कियां लकड़ी से बनाए गए केबिन में रह रही थी, जैसे ही रूम में आग फैला   अफरा तफरी मच गई. उस वक्त रूम में कुल 15 लड़कियां थी, जिनमे से 13 को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. बाकि 2 लड़कियां खुद ही सुरक्षित बाहर आ गईं. 

डॉक्यूमेंट्स और किताबें जल कर राख  

हॉस्टल के एक छात्र ने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. लेकिन काफी लड़कियों के जरूरी डॉक्यूमेंट्स, किताबें, बिस्तर सब पूरी तरह से जल गए. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया. साथ ही हाइड्रोलिक टूल्स की भी मदद ली गई. 

फायर ब्रिगेड पहुंची, आग पर पाया काबू 

स्थानीय थाना प्रभारी सदानंद शाह के अनुसार, जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही फायर कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म किया गया और फायर गाड़ियों को भेजकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
24 ° C
24 °
24 °
83%
1.5m/s
20%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें