🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: भागलपुर-अमरपुर के बीच स्टेट हाइवे अब भरेगा फर्राटा, ₹239 करोड़ की मेगा परियोजना स्वीकृत

Bhagalpur News: पथ निर्माण विभाग,भागलपु इस महत्वपूर्ण परियोजना को अंजाम देगा. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादे के अनुसार, इस सड़क के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करके मुख्यालय भेजी गई थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है.

Bhagalpur: भागलपुर और अमरपुर के बीच सफर करने वालों के लिए यह शानदार खबर है! आखिरकार, स्टेट हाइवे-25 को फोरलेन जितनी चौड़ी बनाने की मंजूरी मिल गई है. ₹239.33 करोड़ की लागत से 44.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा.

पथ निर्माण विभाग,भागलपु इस महत्वपूर्ण परियोजना को अंजाम देगा. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादे के अनुसार, इस सड़क के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करके मुख्यालय भेजी गई थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है. विभाग ने अब निर्माण एजेंसी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इस सड़क के बनने से इलाके में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-

सबसे अच्छी बात यह है कि इस सड़क का निर्माण कार्य अगले 36 महीनों में पूरा हो जाएग.। इतना ही नहीं, निर्माण करने वाली एजेंसी को अगले पाँच वर्षों तक इसका रखरखाव भी सुनिश्चित करना होगा.

पथ निर्माण विभाग, भागलपुर ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है. तकनीकी बोलियां 30 जून को खोली जाएंगी. इसके बाद वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी और निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा. फिर वर्क ऑर्डर जारी होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
5.1m/s
66%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
35 °
रवि
34 °

अन्य खबरें