🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: गोराडीह अंतरराज्यीय बस अड्डा; फंड जारी, SIA प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के गोराडीह में बनने वाले अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए फंड मिल गया है. इसके साथ ही, सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. उम्मीद है कि अगले एक महीने में सामाजिक प्रभाव आकलन पूरा हो जाएगा और इसकी रिपोर्ट भी तैयार हो जाएगी.

तेजी से बढ़ रहा काम

भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि SIA के लिए जल्द ही तिथि और जगह तय की जाएगी. निविदा के ज़रिए सबसे कम बिड रेट वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा. एक बार एजेंसी फाइनल हो जाने के बाद, जमीन की मापी का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा. इसके लिए जगदीशपुर अंचल कार्यालय भू-अर्जन कार्यालय को रिपोर्ट सौंपेगा.

कहां बनेगा बस अड्डा?

यह बस अड्डा गोराडीह प्रखंड मार्ग पर उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर के पास 15 एकड़ 5 डिसमिल ज़मीन पर बनेगा. यह जगह बाईपास के करीब है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी. चिह्नित ज़मीन में से छह प्लॉट निजी हैं और दो सरकारी. केवल निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा.

कितना आएगा खर्च?

बस अड्डे के लिए ज़मीन अधिग्रहण पर 11.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग (UDHD) ने इस राशि को मंज़ूरी दे दी है. पहले 14.81 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, लेकिन खतियानी स्वरूप में बदलाव के कारण राशि घटाकर दोबारा स्वीकृति दी गई है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मिली है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
60%
3.3m/s
10%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
31 °

अन्य खबरें