विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: टीएनबी कॉलेजिएट की डीप बोरिंग चालू, 15 हजार लोगों को मिली राहत!

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट की डीप बोरिंग चार दिन की खराबी के बाद आखिरकार फिर से चालू हो गई है. इससे वार्ड-13 और वार्ड-14 के करीब 15 हज़ार लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिली है. पिछले चार दिनों से ये लोग पानी के लिए टैंकरों और अन्य विकल्पों पर निर्भर थे. अब इलाके में पानी की सप्लाई फिर से सामान्य हो गई है.

क्यों ठप था बोरिंग?

जानकारी के अनुसार, बोरिंग का तार ठीक से नहीं लगा होने के कारण यह डीप बोरिंग ठप हो गया था. संवेदक की लापरवाही को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है. पार्षद और पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान ने बताया कि चौथे दिन बोरिंग को फिर से चालू कर दिया गया है.

गर्मी में बढ़ रही परेशानी

गर्मी के मौसम में बोरिंग में खराबी की शिकायतें लगातार आ रही हैं, जिससे पानी की सप्लाई में दिक्कत हो रही है. हालांकि, नगर निगम ने ऐसी समस्याओं को तुरंत ठीक करने के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम बनाई है. इसके बावजूद, कई जगहों से बोरिंग खराब होने की खबरें आ रही हैं और उन्हें ठीक करने में परेशानी हो रही है. हाल ही में, इशाकचक में भी बोरिंग खराब हो गई थी, जिसे तुरंत ठीक नहीं किया जा सका था.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें