🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Air India Flight: अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द, टेक्निकल फॉल्ट बनी वजह, यात्रियों में बढ़ी चिंता

Air India Flight: एक बार फिर एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान से पहले ही रुक गई. AI-159 को लंदन जाना था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट ने रनवे से पहले ही ब्रेक लगा दिया. वही रूट, वही डर—AI-171 हादसे की यादें फिर ताज़ा हो गईं.

विज्ञापन

Air India Flight: एक बार फिर एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान से पहले ही रुक गई. AI-159 को लंदन जाना था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट ने रनवे से पहले ही ब्रेक लगा दिया. वही रूट, वही डर—AI-171 हादसे की यादें फिर ताज़ा हो गईं.

विज्ञापन

Air India Flight: एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI-159 सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान से पहले ही रद्द कर दी गई. यह वही रूट है, जिस पर पहले AI-171 फ्लाइट हादसे का शिकार हो चुकी है, जिससे यात्रियों में डर और असहजता फिर बढ़ गई है. AI-159 को दोपहर 1:10 बजे रवाना होना था, लेकिन उड़ान से पहले तकनीकी जांच में गड़बड़ी पाई गई.

हाल के दिनों में एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है.

Also Read- 12वीं पास के लिए जरूरी अपडेट, जानें कब और कैसे मिलेगा दाखिला

क्या लगातार तकनीकी खराबियां चिंता की वजह बन रहीं?

पिछले कुछ हफ्तों से एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में तकनीकी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं. मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-180 को भी बाएं इंजन में खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया. रात 12:45 बजे पहुंची फ्लाइट के यात्रियों को सुबह 5:20 बजे सुरक्षा कारणों से उतारा गया. पायलट ने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह कदम उठाया गया.

यात्रियों में डर का माहौल, जांच की बात कह रही एयरलाइन

लगातार हो रही खराबियों से यात्रियों में डर और असहजता बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर भी कई लोग एयर इंडिया की उड़ानों की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि तकनीकी टीम हर मामले की गहराई से जांच कर रही है. DGCA भी इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है.

इसे भी पढ़ें- पटना में चलेगी वाटर मेट्रो; केंद्र बनाएगा टास्क फोर्स, 500 किमी जलमार्ग होगा विकसित

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें