🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar: बिहार में DSP के ठिकानों पर SUV का छापा, 75 लाख कैश जब्त, FIR दर्ज

SVU Raid Biha: जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन ठिकानों पर छापेमारी में 75 लाख नकद और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के सबूत मिले हैं, एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

SVU Raid Biha: जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन ठिकानों पर छापेमारी में 75 लाख नकद और करोड़ों की बेनामी संपत्ति के सबूत मिले हैं, एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

SVU Raid Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. इसी क्रम में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने जहानाबाद के डीएसपी संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी है. जांच में ₹75 लाख नकद की बरामदगी और 1.52 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है. इस संबंध में संजीव कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

SVU की टीम ने एक साथ पटना, जहानाबाद और खगड़िया में छापेमारी की. जहानाबाद स्थित उनके सरकारी आवास से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. वहीं पटना में उनके आलीशान घर और खगड़िया के नेक्टर अस्पताल परिसर में भी छानबीन की गई. अस्पताल की बिल्डिंग संजीव कुमार की बताई गई है, जिसे किराए पर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें-वार्ड 10 के नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने ली शपथ, आज से ऑन ड्यूटी

जमीन, ट्रक और बैंक खाते की हो रही जांच

सुबह 8 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में SVU की 10 सदस्यीय टीम ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए. इनमें जमीन की रजिस्ट्री, बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, और ट्रक संचालन से जुड़े कई कागजात शामिल हैं. टीम को शक है कि डीएसपी ने ट्रांसपोर्ट कारोबार से भी अवैध कमाई की है. अब इन सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है.

1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, FIR दर्ज

स्पेशल विजिलेंस यूनिट के मुताबिक डीएसपी संजीव कुमार ने अपनी घोषित आय की तुलना में कई गुना अधिक संपत्ति इकट्ठा की है. प्राथमिक जांच में अब तक 1.52 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का पता चला है. इसी आधार पर उनके खिलाफ जहानाबाद में FIR दर्ज की गई है. SVU अब उनके खिलाफ विस्तृत चार्जशीट तैयार करने में जुटी है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

SVU की इस कार्रवाई को सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से जोड़कर देखा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि कोई भी पदाधिकारी कानून से ऊपर नहीं है. संजीव कुमार के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

भोलानाथ फ्लाईओवर; पांचवीं बार भेजी गई डिजाइन, रेलवे की जांच में अटका निर्माण

स्वच्छता पर ढिलाई नहीं चलेगी, गोराडीह में DCC ने दिखाया सख्त रवैया

गेंदखाना में बनेगा नया पार्क, नेहरू तालाब भी संवरेगा — प्री-बिड में सिर्फ एक ठेकेदार शामिल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें